सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर तेजी के साथ खुले। इंडिगो में सबसे ज्यादा 2.94 फीसदी तेजी आई। इसके अलावा भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, कोटक बैंक, ट्रेंट, एसबीआई, टेक महिंद्रा, इटरनल, एशियन पेंट्स और मारुति में भी उल्लेखनीय तेजी रही। दूसरी ओर, टाइटन, सन फार्मा, टीसीएस, बीईएल और एचडीएफसी बैंक में गिरावट रही।
रेपो रेट पर RBI के फैसले से पहले शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 500 अंक उछला, रुपये मजबूत
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार में तेजी आई है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 500 अंक जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 24,600 अंक के ऊपर पहुंच गया। सुबह 9.17 बजे सेंसेक्स 483.53 अंक यानी 0.62% तेजी के साथ 78,912.48 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 24.90 अंक यानी 0.10% ऊपर 24,639.80 अंक पर पहुंच गया। पिछले सत्र में शेयर बाजार में गिरावट आई थी जबकि उससे पहले लगातार चार सत्र में इसमें तेजी रही थी। इस बीच रुपये डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ खुला। 8 जुलाई के बाद पहली बार रुपये 95 के नीचे 94.92 पर खुला।
सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर तेजी के साथ खुले। इंडिगो में सबसे ज्यादा 2.94 फीसदी तेजी आई। इसके अलावा भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, कोटक बैंक, ट्रेंट, एसबीआई, टेक महिंद्रा, इटरनल, एशियन पेंट्स और मारुति में भी उल्लेखनीय तेजी रही। दूसरी ओर, टाइटन, सन फार्मा, टीसीएस, बीईएल और एचडीएफसी बैंक में गिरावट रही।
उन्होंने कहा कि बाजार का ध्यान मुख्य रूप से सेंट्रल बैंक के रुख और उभरती चुनौतियों से निपटने के बारे में उसकी टिप्पणी पर होगा। अर्थव्यवस्था में ग्रोथ की मजबूती, कॉर्पोरेट मुनाफे में सुधार और FIIs का लगातार छठे दिन खरीदार बनना बाजार के नजरिए से सकारात्मक बातें हैं। ऐसा लगता है कि बाजार ऊपर की ओर ब्रेकआउट के लिए तैयार है।