कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ऐसे में मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 184 रन बनाए थे और पंजाब को 185 रन का टारगेट दिया था। मुंबई के लिए सर्वाधिक 57 रन सूर्यकुमार यादव ने बनाए थे। पीबीकेएस के लिए अर्शदीप सिंह, मार्को यानसन और विश्यक विजयकुमार ने 2-2 विकेट लिए। 1 विकेट हरप्रीत बरार को भी मिला।185 रन का टारगेट पंजाब किंग्स ने 7 विकेट रहते 18.3 ओवर में ही चेज कर लिया। इस रनचेज में जोश इंग्लिस और प्रियांश आर्य ने अहम भूमिका निभाई। इंग्लिस ने 42 बॉल में 73 तो आर्य ने 35 गेंदों में 62 रन ठोके। वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर 26 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई की ओर से मिचेल सैंटनर को सबसे ज्यादा 2 विकेट मिले। 1 विकेट जसप्रीत बुमराह ने भी लिया।