डॉन के मुताबिक, पाकिस्तान सरकार के सूचना मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान की तरक्की की भारत से तुलना करने वाला आसिफ का वीडियो फेक है। मंत्रालय ने आसिफ का वह कथित क्लिप अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया। एक मिनट के इस वीडियो में मंत्री की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का क्लिप दिख रहा था।
वीडियो क्लिप में क्या है
ख्वाजा आसिफ के जिस वीडियो क्लिप पर बवाल मचा है, उसमें उन्होंने तकनीक, बुनियादी ढांचे, अर्थव्यवस्था और दुनिया में भारत की स्थिति में हुई प्रगति को उल्लेखनीय बताया है। साथ ही पाकिस्तान की स्थिति पर सवाल उठाए। वह कहते सुने गए हैं कि दोनों देश एक साथ आजाद हुए थे लेकिन दोनों देश बिल्कुल अलग दिशाओं में आगे बढ़े हैं। भारत ने कई क्षेत्रों में तरक्की की, जबकि पाकिस्तान पिछड़ गया।ख्वाजा आसिफ इस क्लिप में पाकिस्तानियों से आग्रह कर रहे हैं कि वे भारत या किसी दूसरे को दोष देने से परहेज करें। इसके बजाय अपनी सरकार से सवाल करनी सीखें। दूसरों को दोष देने के बजाय हमें अपनी सरकार और नीतियों पर सवाल उठाना चाहिए और पूछना चाहिए कि पाकिस्तान को इस स्थिति में कौन लाया है। अब सरकार ने साफ किया है कि ये फर्जी क्लिप है।
