IND vs WI सीरीज में 2 बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं रोहित और विराट, कोहली की नजर सचिन के महारिकॉर्ड पर

IND vs WI सीरीज में 2 बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं रोहित और विराट, कोहली की नजर सचिन के महारिकॉर्ड पर
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से हो रही है। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा इस सीरीज में कई बड़े रिकॉर्ड हासिल कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए उन्हें बहुत अच्छा खेल दिखाने की जरूरत भी नहीं हैं। अगर ये दोनों बल्लेबाज अपनी क्षमता के अनुसार औसत दर्जे का प्रदर्शन भी करते हैं तो भी आसानी से कई बड़े कीर्तिमान हासिल कर सकते हैं। यहां हम इन्हीं रिकॉर्ड के बारे में बता रहे हैं।

विराट कोहली वनडे टीम में 15000 रन पूरे कर सकते हैं। उन्होंने अब तक 314 मैच की 302 पारियों में 58.59 के औसत से 14941 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 183 रन है। इस सीरीज में 59 रन बनाते ही कोहली वनडे में 15 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। विराट से पहले सिर्फ सचिन तेंदुलकर ही ऐसा कर पाए हैं।

सचिन का महारिकॉर्ड तोड़ेंगे कोहली

सचिन तेंदुलकर ने अपने 387वें वनडे में 15000 रन पूरे किए थे। उन्होंने 377 पारियों में यह कीर्तिमान हासिल किया था और अब तक ऐसा करने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। विराट कोहली 27 सितंबर को 59 रन बनाते हैं तो 303 पारियों में ही 15000 रन पूरे कर लेंगे और वनडे में सबसे कम पारियों में 15000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

वेस्टइंडीज के खिलाफ 10वां शतक

वेस्टइंडीज विराट की पसंदीदा टीमों में से एक रही है, जिसके खिलाफ उन्होंने खूब रन बनाए हैं। इस सीरीज में अगर वह एक शतक लगाने में सफल रहते हैं तो यह वेस्टइंडीज के खिलाफ उनका 10वां वनडे शतक होगा। वह पहले ही वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

वनडे में 12000 रन पूरे कर सकते हैं रोहित

रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में अपने 12000 रन पूरे करने से 105 रन दूर हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैच की सीरीज में वह आसानी से यह उपलब्धि हासिल कर लेंगे। रोहित ऐसा करने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय होंगे। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली यह कारनामा कर चुके हैं। विराटने 242 पारियों में और सचिन ने 300 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। रोहित शर्मा ने अब तक 288 मैच खेले हैं और 280 बार बल्लेबाजी के लिए आए हैं। ऐसे में उनके पास सचिन से कम पारियों में यह उपलब्धि हासिल करने का मौका है। ऐसा करने पर ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग और श्रीलंका के कुमार संगकारा को भी पीछे छोड़ देंगे।

वेस्टइंडीज के खिलाफ 100 छक्के

रोहित शर्मा इस सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन सकते हैं। रोहित ने अब तक तीनों फॉर्मेट में कैरिबियाई टीम के खिलाफ कुल 88 छक्के लगाए हैं। 100 तक पहुंचने के लिए उन्हें तीन मैचों में 12 छक्के लगाने होंगे। हालांकि, रोहित शर्मा अगर किसी मैच में बड़ी पारी खेलते हैं तो एक ही मैच में वह 12 छक्के लगा सकते हैं।

Advertisement