तनाव की वजह क्या?
क्रेग माइल्स ने लेटर में लिखा कि हाल के दिनों में क्रिकेट से दूर बिताए समय ने उन्हें खुद को और खेल के साथ अपने रिश्ते को बेहतर ढंग से समझने का मौका दिया। माइल्स ने कहा, 'यह निर्णय आसान नहीं था, लेकिन हाल ही में खेल के साथ जिन संघर्षों का मैंने सामना किया है, उन्हें देखते हुए मैंने अपने मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए यह फैसला लिया है। मैंने हमेशा खुद के लिए जो ऊंचे मापदंड और उम्मीदें तय कीं, वे अक्सर इस तरह के तनावपूर्ण समय की वजह बनीं। इसने मेरी क्षमताओं पर सवाल उठाए और खुद पर शक पैदा किया। क्रिकेट में बनी रहने वाली अनिश्चितता के साथ यह एक ऐसा तरीका बन गया था, जिसे आगे बनाए रखना संभव नहीं था।'16 साल की उम्र में डेब्यू और 500 से ज्यादा विकेटों का शानदार सफर
माइल्स ने स्वीकार किया कि वे अब उस स्तर पर प्रदर्शन करने लायक महसूस नहीं कर रहे हैं जिसकी वे खुद से उम्मीद करते हैं। हालांकि, उन्होंने अपने सफल करियर को गर्व के साथ याद किया। 16 साल की उम्र में फर्स्ट-क्लास डेब्यू करने वाले माइल्स ने 200 से अधिक मुकाबले खेले। उनके नाम 500 से ज्यादा विकेट, वन-डे कप ट्रॉफी और काउंटी चैंपियनशिप की खिताबी जीत दर्ज है।ग्लोस्टरशायर के क्रिकेट निदेशक जॉन लुईस ने माइल्स के इस फैसले को बेहद साहसिक बताया और कहा कि क्लब इस नए दौर में उनका पूरा समर्थन करेगा। इतनी कम उम्र में क्रिकेट को अलविदा कहने वाले क्रेग के जाने से क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका जरूर लगा है, लेकिन फैंस इस बात को समझ रहे हैं कि क्रेग किस दौर से गुजर रहे हैं।
