अभिषेक शर्मा के तूफान के बाद तिलक वर्मा ने जमकर कूटा, पाकिस्तान को भारत ने दिया 212 रन का टारगेट
Updated on
03 Oct 2026, 01:34 PM
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह फाइनल मैच और गोल्ड मेडल जीतने के लिए 212 रन चेज करने होंगे। एक मुश्किल विकेट पर भारतीय टीम का यह स्कोर लगभग जीत पक्की करने वाला माना जा रहा है। भारतीय पारी के हीरो ओपनर अभिषेक शर्मा रहे, जिन्होंने 61 रनों की शानदार पारी खेली।अभिषेक शर्मा की शानदार पारी
मैच में भारतीय पारी की शुरुआत वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने की जिसमें वैभव ने 9 गेंदों में 2 छक्कों की मदद से तेज 15 रन बनाए और सैम अयूब की गेंद पर उस्मान खान को कैच थमा बैठे। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने आक्रामक रुख अपनाते हुए महज 28 गेंदों में 3 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के जड़कर 217.86 के स्ट्राइक रेट से 61 रनों की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली हालांकि वे अराफात मिन्हास की गेंद पर स्टंप आउट हो गए।संजू, ईशान और अय्यर नहीं चले
विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ज्यादा कमाल नहीं दिखा सके और अहमद दानियाल की गेंद पर अराफात मिन्हास को कैच देकर 4 गेंदों में सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने पारी को संभालने का प्रयास किया और 24 गेंदों में 2 चौकों के साथ 21 रनों का योगदान दिया लेकिन वे अबरार अहमद की गेंद पर साहिबजादा फरहान के हाथों लपके गए। वहीं ईशान किशन ने 18 गेंदों में 3 चौके लगाकर 20 रनों की उपयोगी पारी खेली जिसके बाद वे अराफात मिन्हास की गेंद पर बोल्ड हो गए।तिलक वर्मा और शिवम दुबे की शानदार फिनिशिंग
मिडिल ऑर्डर के फेल होने के बाद आखिर के कुछ ओवर्स में तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को जमकर धोया और टीम इंडिया का स्कोर 200 रन के पार करा दिया। दुबे ने 15 गेंद पर 2 चौके और 2 छक्के के दम पर 27 रन की पारी खेली। वहीं तिलक वर्मा ने नाबाद 51 रन की धुआंधार पारी खेली।
जमकर पिटे पाकिस्तानी गेंदबाज
भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ पाकिस्तानी गेंदबाजों का प्रदर्शन काफी महंगा साबित हुआ जहां स्पिनर अराफात मिन्हास सबसे सफल और किफायती रहे, जिन्होंने 3 ओवरों में 8.30 की इकोनॉमी से 25 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। अहमद दानियाल ने भी 3 ओवर में 43 रन लुटाकर 2 विकेट हासिल किए। सैम अयूब ने 4 ओवर में 11.80 की महंगी इकोनॉमी से 47 रन देकर 1 विकेट झटका, जबकि लेग स्पिनर अबरार अहमद ने 4 ओवरों में महज 29 रन देकर 1 विकेट लिया। वहीं, साद मसूद (3 ओवर में 33 रन) और सुफियान मुकीम (3 ओवर में 33 रन) दोनों ही काफी महंगे साबित हुए और उन्हें कोई भी सफलता हासिल नहीं हुई।