देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस 17 जुलाई को पहली तिमाही के नतीजे घोषित करेगी। बीएसई पर शुक्रवार को कंपनी का शेयर 1,294.75 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 1,311 रुपये तक उछला और अंत में 2.28 फीसदी तेजी के साथ 1308.85 रुपये पर बंद हुआ। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 1,611.20 रुपये और न्यूनतम स्तर 1,253.65 रुपये है।
सेंसेक्स में सबसे ज्यादा उछला रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर, कहां पहुंच गई मुकेश अंबानी की नेटवर्थ?
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही। सेंसेक्स के शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर सबसे ज्यादा 2.28% तेजी के साथ बंद हुआ। इससे कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में 1.97 अरब डॉलर की तेजी आई। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक अंबानी की नेटवर्थ अब 86.6 अरब डॉलर पहुंच गई है। वैसे इस साल उनकी नेटवर्थ में 21.1 अरब डॉलर की गिरावट आई है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर हैं।











