मर्सिडीज बेंज ने भारत सरकार से इथेनॉल मिश्रण ईंधन कार्यक्रम के अगले चरण में जल्दबाजी न करने और एक सुस्पष्ट रोडमैप के साथ धीरे-धीरे आगे बढ़ने का आग्रह किया है। कंपनी का कहना है कि वाहन निर्माताओं को अपनी तकनीकों को ढालने के लिए पर्याप्त समय की आवश्यकता है। साथ ही सड़क पर चल रहे पुराने वाहनों के हितों को भी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
'जल्दबाजी मत करो', E20 के बाद E25 पेट्रोल की तैयारी, मर्सिडीज बेंज की सरकार से बड़ी अपील
नई दिल्ली: पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने को लेकर देश में लोगों का गुस्सा बढ़ रहा है। सोशल मीडिया पर दावे किए जा रहे हैं कि E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से गाड़ियों का न केवल माइलेज कम हो रहा है, बल्कि इंजन में भी खराबी आ रही है। हालांकि सरकार ने इस पेट्रोल को इस्तेमाल करने लायक बताया है। सरकार अब इसके अगले चरण E25 की ओर बढ़ रही है। इस बीच इसे लेकर लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंज का भी बयान आया है।