Select Date:

मध्य प्रदेश में बदले जाएंगे भर्ती के नियम, सभी विभागों के लिए होगी समान नियमावली

Updated on 12-05-2025 12:54 PM
भोपाल । मध्य प्रदेश के सभी विभागों में कर्मचारियों की भर्ती के नियम समान करने की तैयारी है। इसके लिए आदर्श भर्ती नियमावली बनाई जा रही है। शासन ने इसकी जिम्मेदारी सामान्य प्रशासन विभाग को दी है। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों से इस बारे में सुझाव मांगे हैं।दरअसल, प्रदेश में विभिन्न विभागों में अगले दो-तीन साल में करीब ढाई लाख पदों पर भर्तियां होनी हैं। इसके लिए ही सभी विभागों के भर्ती नियम एक जैसे करने का निर्णय लिया गया है, ताकि कोई नियमसंगत समस्या खड़ी न हो। ऐसा इसलिए, क्योंकि अब तक कई विभागों में भर्ती के कुछ नियमों में भिन्नता है।

कुछ नियम अलग-अलग हैं

मसलन, वन विभाग, शिक्षा विभाग और नगर तथा ग्राम निवेश सेवा भर्ती के कुछ नियम अलग-अलग हैं। इनके आधार पर राज्य लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन मंडल भर्ती नियम तैयार करके अलग-अलग विज्ञापन निकालते हैं।

नियम अलग होने से इन चयन एजेंसियों को विभागवार भर्ती करने में परेशानी होती है और समय भी अधिक लगता है। चूंकि, अब प्रदेश में बड़े पैमाने पर भर्तियां होनी हैं, इसलिए यह निर्णय लिया गया है कि सभी विभागों के भर्ती नियमों में एकरूपता रहे ताकि भर्ती विज्ञापन जारी करने में विलंब न हो। एक जैसी प्रकृति के विभागों के लिए भर्ती एक साथ करवा दी जाएंगी।

रिपोर्ट के आधार पर भर्ती नियमों को देंगे अंतिम रूप

इससे समय और संसाधन की बचत होगी। इसे देखते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। सेवानिवृत्त अधिकारियों की एक समिति भी बनाई गई है, जो नियमों का अध्ययन करके रिपोर्ट देगी। इस रिपोर्ट के आधार पर भर्ती नियमों को अंतिम रूप दिया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, नियमों की समानता सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए लागू की जाएगी।

चयन भर्तियों में किया जा चुके हैं बदलाव

बता दें कि हाल ही में राज्य लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन मंडल की परीक्षाओं को लेकर कुछ बदलाव किए गए हैं। इनके अंतर्गत अब वर्ष में केवल एक बार होंगी। इससे अभ्यर्थियों को बार-बार परीक्षा और फीस नहीं देनी होगी। जनवरी 2026 से नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। इससे भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और समय पर होगी। यह कदम अभ्यर्थियों के हित में माना जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 May 2025
मप्र कांग्रेस में लगातार इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि वे प्रदेश से लेकर जिले तक प्रशिक्षण करवाएंगे। बीते तीन महीने में अलग-अलग पदाधिकारियों के माध्यम से…
 13 May 2025
मप्र में शराब की ऐसी तस्करी कि हाई कोर्ट भी हैरान है। एक ही दिन, एक ही थाना, लगभग एक जैसे समय में में दो अलग-अलग वाहनों से बराबर 14,760…
 13 May 2025
बालाघाट पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मप्र की धरती पर अब नक्सली नहीं बचेंगे। नक्सली या तो सरेंडर कर दें, नहीं तो वे मारे जाएंगे। प्रदेश…
 13 May 2025
एमपी सरकार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पीएम आवास के लिए इस साल 4300 करोड़ रुपए देगी। इससे शहरी और ग्रामीण इलाकों में गरीबों के लिए आवास बनाने का…
 13 May 2025
इंदौर के होल्कर वंश की रानी अहिल्याबाई की 300वीं जन्म जयंती के मौके पर उनकी विरासत का बखान करने के साथ ही बीजेपी समावेशी सुशासन का प्रचार करेगी। इसे लेकर…
 13 May 2025
जेपी अस्पताल के अलावा अब निजी मेडिकल कॉलेज से भी अमरनाथ यात्रा का मेडिकल सर्टिफिकेट मिल सकेगा। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने सोमवार को जारी नई सूची में…
 13 May 2025
मध्यप्रदेश में एक्टिव 3 सिस्टम- वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), टर्फ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से आंधी-बारिश का दौर जारी है। सोमवार को कई जिलों में मौसम बदला रहा। ऐसा…
 13 May 2025
मोहन कैबिनेट आज छत्तीसगढ़ से आने वाले जंगली हाथियों के प्रबंधन को लेकर फैसला करेगी। इस बैठक में हाथियों के प्रबंधन को लेकर नीति के साथ बजट को भी मंजूरी…
 13 May 2025
भोपाल। कर्मचारियों के हित में एक के बाद एक कदम उठाने के बाद अब सरकार पेंशनरों की भी सुध लेने जा रही है। पेंशन नियम में संशोधन को अंतिम रूप देने…
Advertisement