'गलती से हटा पीएम मोदी का वीडियो, अब रीस्टोर', सरकार के तेवर देख Meta ने दी सफाई, जानें क्या-क्या कहा

'गलती से हटा पीएम मोदी का वीडियो, अब रीस्टोर', सरकार के तेवर देख Meta ने दी सफाई, जानें क्या-क्या कहा
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक पर भारत में दिखाई देना बंद हो गया था, जिसके बाद इस पर सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई थी। वीडियो खोलने पर कुछ यूजर्स को संदेश दिखा कि यह कंटेंट भारत में उपलब्ध नहीं है। हालांकि कुछ ही समय बाद वीडियो दोबारा बहाल कर दिया गया।

इस पूरे मामले पर अब मेटा ने आधिकारिक बयान जारी किया है। मेटा के प्रवक्ता ने कहा, 'यह कंटेंट गलती से हट गया था और अब इसे फिर से बहाल कर दिया गया है।' कंपनी ने साफ किया कि वीडियो हटाना एक तकनीकी या संचालन संबंधी गलती थी और अब यह सामान्य रूप से उपलब्ध है।

मेटा ने क्या कहा?

  • मेटा के प्रवक्ता ने कहा, "The content was removed in error and has since been restored."
  • यानी कंपनी के अनुसार वीडियो गलती से हट गया था और अब उसे वापस बहाल कर दिया गया है।
  • मेटा ने इस बयान में किसी सरकारी आदेश या कानूनी निर्देश का जिक्र नहीं किया।

क्या हुआ था?

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो फेसबुक पर कुछ समय के लिए भारत में ब्लॉक दिखाई देने लगा।
  • कई यूजर्स ने इसकी स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर साझा किए।
  • वीडियो पर यह संदेश दिख रहा था कि इसे भारत में कानूनी अनुरोध के कारण नहीं देखा जा सकता।
  • कुछ समय बाद वीडियो फिर से दिखाई देने लगा।


वीडियो को लेकर क्यों मचा विवाद?

  • वीडियो के अचानक गायब होने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के सवाल उठने लगे।
  • कुछ राजनीतिक नेताओं और यूजर्स ने मेटा से पारदर्शिता की मांग की और पूछा कि वीडियो कुछ समय के लिए क्यों हटाया गया।
  • वीडियो बहाल होने के बाद भी इस घटना को लेकर चर्चा जारी है।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

  • मेटा पहले भी कई बार यह कह चुका है कि उसकी स्वचालित प्रणाली (ऑटोमेटेड सिस्टम) की गलती से कुछ पोस्ट या अकाउंट हट गए थे और बाद में उन्हें बहाल कर दिया गया।
  • कंपनी का कहना है कि ऐसे मामलों में जांच के बाद गलती मिलने पर कंटेंट को वापस उपलब्ध करा दिया जाता है।

Advertisement