Select Date:

आरसेटी बरगा में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण

Updated on 07-06-2025 12:40 PM

राजनांदगांव  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण केन्द्र बरगा में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत फलदार पौधे का रोपण किया। जिला पंचायत सीईओ ने सभी को विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण करने के साथ ही उसकी सुरक्षा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी के लिए वृक्षों की रक्षा करना होगा। छायादार एवं फलदार वृक्ष वन्य प्राणियों व पक्षियों का आश्रय स्थल होता है। इसके साथ ही उन्हें वृक्षों से भोजन भी उपलब्ध होता है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बरगा के सरपंच  विनोद कुमार कंवर, उप सरंपच  जागेश्वर यादव, प्राचार्य  देवन्द्र कुमार कौशिक, सचिव श्रीमती सुनीता साहू, वार्ड पंच श्रीमती मिनाक्षी अंबादे एवं श्रीमती चमेली कंवर, रोजगार सहायक श्रीमती लता ठाकुर, कार्यालयीन कर्मचारी  अनिल साव,  रणजीत सिंह,  लोकेश सिन्हा,  रोहित यादव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 June 2025
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज अभनपुर विकासखंड के सोनपैरी गांव में आयोजित कबीर जयंती महोत्सव एवं गौ ग्राम जन जागरण यात्रा के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित जनसमूह…
 08 June 2025
रायपुर, केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने हाल ही में नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए गए अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों से आज नई दिल्ली में…
 08 June 2025
रायपुर , मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के नव नियुक्त अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी के पदभार ग्रहण एवं…
 08 June 2025
दोनों परियोजनाओं से लगभग 7 लाख हेक्टेयर भूमि में हो सकेगी सिंचाई बस्तर के चहुमुखी विकास के लिए अहम् साबित होगी परियोजना रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी…
 07 June 2025
रायपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सालेम इंग्लिश स्कूल में एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘ईको रिदम’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल परिसर में नवनिर्मित लोकमाता देवी अहिल्या…
 07 June 2025
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 50 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सभी मरीजों में हल्के लक्षण जैसे बुखार, खांसी या गले में खराश देखे गए हैं। फिलहाल…
 07 June 2025
बीजापुर। बीजापुर जिले में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी कामयाबी दर्ज की गई है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के तहत 78 ऐसे स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति की गई…
 07 June 2025
बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा ने छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर शिक्षकों एवं शालाओं के युक्तियुक्तकरण तथा शिक्षा में गुणवत्ता लाने युक्तियुक्तकरण के उद्देश्य उनके फायदे सहित सम्पूर्ण प्रक्रिया को प्रेसवार्ता के…
 07 June 2025
रायपुर। रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने  6 जून को शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण (रैशनलाइजेशन) को लेकर प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि यह कदम शिक्षा व्यवस्था को संतुलित, समावेशी…
Advertisement