पाकिस्तान बातचीत को तैयार... भारत से पिटने के बाद अब शहबाज शरीफ ने लगाई शांति की गुहार, कश्मीर राग नहीं भूले
Updated on
16-05-2025 02:27 PM
इस्लामाबाद: भारत के हाथों पिटने के बाद अब पाकिस्तान अब भारत के साथ शांति की गुहार लगा रहा है। बृहस्पतिवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान शांति के लिए भारत के साथ बातचीत के लिए तैयार है। उन्होंने कामरा एयरबेस के दौरे पर ये बात कही। हालांकि, इस दौरान शहबाज शरीफ कश्मीर को लेकर पुराना राग अलापना नहीं भूले। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान शांति हासिल करने के लिए भारत के साथ बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें हैं।
कश्मीर पर अलापा पुराना राग
उन्होंने भारत से कश्मीर मुद्दे पर बातचीत करने को कहा और संयुक्त राष्ट्र के तहत आत्मनिर्णय के अधिकार की मांग की। हालांकि, भारत ने साफ कहा है कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और आगे भी रहेगा। कश्मीर को लेकर कोई भी बातचीत पाकिस्तान के कब्जे वाले हिस्से (पीओके) को वापस लिए जाने के संदर्भ में ही होगी।
पहलगाम पर दी सफाई
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने पहलगाम में आतंकवादी हमले को लेकर भी सफाई दी और कहा कि पाकिस्तान पर इस घटना का गलत आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान घटना की पारदर्शी जांच चाहता था, लेकिन भारत ने आक्रामता का सहारा लिया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तानी वायुसेना को लेकर डींगे मारी और उसे देश का रक्षक बताया। शहबाज शरीफ के साथ उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ और पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर भी थे।
भारत और पाकिस्तान में सैन्य संघर्ष
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत ने 6-7 मई की रात को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। इस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकवादियों के अड्डों को निशाना बनाया गया था। इसके बाद 8, 9 और 10 मई को पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सैन्य अड्डों को निशाना बनाते हुए ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया, जिसे भारतीय रक्षा प्रणाली ने नाकाम कर दिया। भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान पर बड़ा हवाई हमला बोला जिसमें पाकिस्तान के 11 सैन्य अड्डों को निशाना बनाया गया। सैटेलाइट तस्वीरों में पाकिस्तान को हुए भारी नुकसान की पुष्टि हो रही है।
इस्तांबुल: रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडलों ने तीन वर्षों में पहली बार प्रत्यक्ष शांति वार्ता के लिए शुक्रवार को इस्तांबुल में मुलाकात की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यूक्रेन के विदेश…
इस्लामाबाद: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के हमले से पाकिस्तान अभी उबर भी नहीं पाया है। इस बीच बलूचिस्तान में उसके लिए स्थितियां तेजी से खराब हुई हैं। बलूचिस्तान का बड़ा हिस्सा…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सिर्फ चतुर राजनेता के तौर पर नहीं, बल्कि अपनी शादियों को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। उन्होंने पांच शादियां की हैं। उन्होंने अपनी एक पत्नी के…
इस्लामाबाद: भारत के हाथों जमकर पिटने के बाद अब पाकिस्तान की हेकड़ी निकल गई है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अब शांति की बात करने लगे हैं। शहबाज शरीफ ने अब पाकिस्तान को शांति चाहने…
ढाका: पाकिस्तान की पिटाई के बाद अब बांग्लादेश से भारत के लिए धमकी भरी आवाजें सुनाई देने लगी हैं। बांग्लादेश के एक कट्टरपंथी मौलवी ने भारत के कोलकाता शहर के अंदर आत्मघाती धमाके…
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को ट्रम्प के वेनेजुएला के अप्रवासियों को देश से निकालने के फैसले पर रोक लगा दी है। कई अप्रवासी अभी टेक्सास की एक हिरासत केंद्र…
पेरिस: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपने देश के परमाणु हथियारों को यूरोप में कहीं और तैनात करने का प्रस्ताव दिया है। मैक्रों ने कहा है कि वह फ्रांस के परमाणु हथियारों…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के नेताओं को झूठ में महारत हासिल है। भारत के हाथों पिटने के बावजूद पाकिस्तान के नेता हालिया सैन्य संघर्ष को अपनी जीत बता रहे हैं। हद तो तब…