भारत की मिसाइल नूर खान एयरबेस पर गिरी... शहबाज ने आखिरकार कबूला सच, रात ढाई बजे जनरल मुनीर ने था बताया
Updated on
17-05-2025 12:08 PM
इस्लामाबाद: भारत के हाथों जमकर पिटने के बाद अब पाकिस्तान की हेकड़ी निकल गई है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अब शांति की बात करने लगे हैं। शहबाज शरीफ ने अब पाकिस्तान को शांति चाहने वाला देश बताया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक शांतिपूर्ण देश है लेकिन वह अपनी रक्षा के लिए उचित जवाब देने का अधिकार रखता है। शुक्रवार को पाकिस्तान की सेना के सम्मान में यौम-ए-तशक्कुर (धन्यवाद दिवस) मनाए जाने के दौरान उन्होंने यह टिप्पणी की है। इस दौरान उन्होंने भारत की मिसाइलों के पाकिस्तानी सैन्य अड्डों को निशाना बनाने की बात भी कबूली। भारत और पाकिस्तान ने चार दिनों तक सैन्य टकराव के दौरान सीमा पार एक दूसरे पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले किए थे, जिसके बाद 10 मई को दोनों पक्षों में संघर्ष विराम पर सहमति बनी थी।
पाकिस्तान को बताया शांतिपूर्ण देश
रेडियो पाकिस्तान के अनुसार, इस्लामाबाद और प्रांतीय राजधानियों में यौम-ए-तशकूर को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए गए। सशस्त्र बलों के साथ एकजुटता जाहिर करने के लिए देश भर में रैलियां आयोजित की गईं। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस मौके पर इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान भारत के सात सैन्य टकराव का जिक्र करते हुए शहबाज ने कहा कि पाकिस्तान एक शांतिपूर्ण देश है, लेकिन वह बचाव में जवाब देने का अधिकार रखता है।
शहबाज ने कबूली नूर खान पर हमले की बात
इस दौरान शहबाज शरीफ ने कबूल किया कि भारत ने उसके सबसे रणनीतिक एयरबेस नूर खान पर हमला किया था। उन्होंने कहा, '9-10 (मई) की दरमियानी रात सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने मुझे सिक्योर फोन पर मुझे बताया कि भारत ने अपने बैलिस्टिक मिसाइल अभी लॉन्च किए हैं। एक नूर खान एयरपोर्ट पर गिरा है और कुछ दूसरे इलाकों पर गिरे हैं।'
9-10 मई की रात क्या हुआ था?
7 मई की सुबह भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने अगली दो रातों तक लगातार भारत के सैन्य अड्डों को निशाना बनाने के लिए ड्रोन और मिसाइल से हमले किए, जिसे भारतीय रक्षा प्रणाली ने नाकाम कर दिया। इसके बाद भारतीय बलों ने पाकिस्तान की कमर तोड़ने का फैसला किया और पाकिस्तान के 11 एयरबेस को निशाना बनाया। इसमें सबसे अहम एयरबेस नूर खान (चकलाला) एयरबेस था। नूर खान एयरबेस रावलपिंडी में पाकिस्तानी सेना के मुख्यालय से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसके पास ही स्थित इस्लामाबाद में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का आवास और अहम रणनीतिक ऑफिस है।
इस्तांबुल: रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडलों ने तीन वर्षों में पहली बार प्रत्यक्ष शांति वार्ता के लिए शुक्रवार को इस्तांबुल में मुलाकात की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यूक्रेन के विदेश…
इस्लामाबाद: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के हमले से पाकिस्तान अभी उबर भी नहीं पाया है। इस बीच बलूचिस्तान में उसके लिए स्थितियां तेजी से खराब हुई हैं। बलूचिस्तान का बड़ा हिस्सा…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सिर्फ चतुर राजनेता के तौर पर नहीं, बल्कि अपनी शादियों को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। उन्होंने पांच शादियां की हैं। उन्होंने अपनी एक पत्नी के…
इस्लामाबाद: भारत के हाथों जमकर पिटने के बाद अब पाकिस्तान की हेकड़ी निकल गई है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अब शांति की बात करने लगे हैं। शहबाज शरीफ ने अब पाकिस्तान को शांति चाहने…
ढाका: पाकिस्तान की पिटाई के बाद अब बांग्लादेश से भारत के लिए धमकी भरी आवाजें सुनाई देने लगी हैं। बांग्लादेश के एक कट्टरपंथी मौलवी ने भारत के कोलकाता शहर के अंदर आत्मघाती धमाके…
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को ट्रम्प के वेनेजुएला के अप्रवासियों को देश से निकालने के फैसले पर रोक लगा दी है। कई अप्रवासी अभी टेक्सास की एक हिरासत केंद्र…
पेरिस: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपने देश के परमाणु हथियारों को यूरोप में कहीं और तैनात करने का प्रस्ताव दिया है। मैक्रों ने कहा है कि वह फ्रांस के परमाणु हथियारों…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के नेताओं को झूठ में महारत हासिल है। भारत के हाथों पिटने के बावजूद पाकिस्तान के नेता हालिया सैन्य संघर्ष को अपनी जीत बता रहे हैं। हद तो तब…