उर्विल पटेल ने धोनी से कुर्सी ले ली
टीम फोटो सेशन में कुछ खिलाड़ी कुर्सी पर बैठे थे तो कुछ उनके पीछे खड़ो थे। फोटो शूट के बाद सभी खिलाड़ियों बाहर की तरफ जाने लगे। कुर्सी पर बैठे खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी कुर्सी भी उठा ली। महेंद्र सिंह धोनी भी कुर्सी पर बैठे थे और वह भी अपनी कुर्सी उठाकर चलने लगे। इस बीच सीएसके के युवा बल्लेबाज उर्विल पटेल उनके पास आए और हाथ से कुर्सी ले लिया। इस समय धोनी के चेहरे पर स्माइल आ गई।उर्विल पटेल के इस जेस्चर की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। इस मोमेंट का वीडियो भी फैंस काफी शेयर कर रहे हैं। 27 साल के उर्विल को सीएसके का भविष्य माना जाता है। इसी सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 13 गेंदों पर फिफ्टी ठोकी थी। यह आईपीएल में संयुक्त रूप से सबसे तेज फिफ्टी भी है। 9 मैच के आईपीएल करियर में उर्विल 22 की औसत और 210 की स्ट्राइक रेट से 197 रन बना चुके हैं।











