MP में 18-19 जून को मानसून की एंट्री संभव:आज आंधी-बारिश का अलर्ट

MP में 18-19 जून को मानसून की एंट्री संभव:आज आंधी-बारिश का अलर्ट
भोपाल, जून महीने की बारिश में मध्य प्रदेश के इंदौर, जबलपुर-उज्जैन समेत 35 जिले पिछड़ गए हैं। यहां आंकड़ा माइनस में है। 1 जून से अब तक ओवरऑल 29 प्रतिशत पानी कम गिरा है। IMD (मौसम केंद्र) के अनुसार, यह पानी प्री-मानसून के दौरान बरसा है।

18-19 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून एमपी में दस्तक दे सकता है। इसके बाद आंकड़ा भी बढ़ जाएगा। प्री-मानसूनी एक्टिविटी के चलते मंगलवार को 30 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश हो सकती है।

जिन जिलों में अलर्ट है, उनमें भोपाल, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, देवास, सीहोर, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना शामिल हैं।

जून में 22.7 मिमी बारिश ही हुई, औसत से 29% कम मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 15 जून तक की सामान्य बारिश 31.9 मिमी है, लेकिन इस बार 22.7 मिमी बारिश ही हुई। इस तरह से औसत से 29 प्रतिशत पानी कम गिरा है।55 में से 35 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है।

इनमें अनूपपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, मैहर, मंडला, मऊगंज, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, पन्ना, रीवा, सागर, सिवनी, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, आलीराजपुर, बड़वानी, बैतूल, भिंड, बुरहानपुर, दतिया, देवास, धार, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, रतलाम, उज्जैन और विदिशा जिले शामिल हैं।

इन जिलों में तेज धूप खिलेगी 

मौसम विभाग ने इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, आगर-मालवा, राजगढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम, खरगोन, बड़वानी, धार, आलीराजपुर, झाबुआ, दमोह, जबलपुर, कटनी, उमरिया, शहडोल, मैहर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में तेज धूप खिलने की संभावना जताई है। इससे गर्मी का असर बना रहेगा।

भोपाल-सागर में आधा इंच से ज्यादा बारिश

प्रदेश में सोमवार को भी आंधी-बारिश का दौर जारी रहा। भोपाल और सागर में आधा इंच से ज्यादा पानी गिर गया। सीहोर, छिंदवाड़ा, रायसेन, राजगढ़ में भी बारिश दर्ज की गई। आंधी-बारिश से दिन के तापमान में गिरावट हुई है।

प्रदेश के 5 बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 34.5 डिग्री, इंदौर में 37.1 डिग्री, उज्जैन में 38 डिग्री, जबलपुर में 38.7 डिग्री और ग्वालियर में 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

खजुराहो में सबसे ज्यादा 42.6 डिग्री, नौगांव में 42 डिग्री दर्ज किया गया। दतिया, दमोह और सतना में तापमान 40 डिग्री या इससे ज्यादा रहा। प्रदेश में सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा। यहां अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री रहा। सिवनी में 35.6 डिग्री दर्ज किया गया।


Advertisement