भोपाल में अटका मेट्रो का काम: विधायक आतिफ अकील ने कहा- 'कब्रिस्तान का हिस्सा छोड़ें'; मेट्रो प्रबंधन- 'अलाइनमेंट बदलना संभव नहीं'

भोपाल में अटका मेट्रो का काम: विधायक आतिफ अकील ने कहा- 'कब्रिस्तान का हिस्सा छोड़ें'; मेट्रो प्रबंधन- 'अलाइनमेंट बदलना संभव नहीं'
भोपाल। शहर के भोपाल टॉकीज स्थित ऐतिहासिक शाही कब्रिस्तान से मेट्रो की भूमिगत लाइन निकालने का विवाद बुधवार को भी नहीं सुलझ सका। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में हुई बैठक के बाद बुधवार शाम प्रशासन, मेट्रो प्रबंधन और शाही औकाफ के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से मौके का निरीक्षण किया

बेनतीजा रही बातचीत

करीब एक घंटे चले निरीक्षण में मेट्रो अधिकारियों ने तकनीकी प्रस्तुति देकर भूमिगत निर्माण की पूरी योजना समझाई और भरोसा दिलाया कि निर्माण के दौरान किसी भी कब्र को नुकसान नहीं पहुंचेगा।
लेकिन विधायक आतिफ अकील अपनी मांग पर कायम रहे कि कब्रिस्तान का हिस्सा छोड़कर ही मेट्रो का काम किया जाए, हालांकि मेट्रो ने भी बदलाव कर पाने से इंकार कर दिया है।

कब्रों से छेड़छाड़ नहीं - मेट्रो प्रबंधन

जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान तहसीलदार हर्ष विक्रम सिंह, विधायक आतिफ अकील, शहर काजी मौलाना मुश्ताक अली नदवी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।निरीक्षण के दौरान मेट्रो अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्माण कब्रिस्तान के उस हिस्से में किया जाएगा जहां कब्रें नहीं हैं।


Advertisement