सेक्टर 126 लेबर कैंप में भीषण आग, गैस लीकेज की जताई जा रही संभावना

सेक्टर 126 लेबर कैंप में भीषण आग, गैस लीकेज की जताई जा रही संभावना
नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 126 पुलिस स्टेशन के इलाके के रायपुर लेबर कैंप में मंगलवार की सुबह आग लगने की घटना सामने आई है। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाया गया। मामले में सामने आया है कि सेक्टर-126 में रायपुर गांव स्थित एक लेबर कैंप में सोमवार को सुबह करीब 7 बजे आग लग गई। गैस सिलेंडर लीकेज के कारण आग लगने की बात कही जा रही है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे पूरे कैंप में अफरातफरी का आलम बन गया। लखनऊ में एक दिन पहले आग लगने के कारण 15 युवकों की मौत की खबर के बाद नोएडा फायर टीम जानकारी मिलते ही एक्टिव हुई।

रायपुर गांव में लगी आग के मामले में सामने आया कि लेबर कैंप में 60 मजदूर रह रहे हैं। इसकी जानकारी मिलते ही आनन-फानन में बचाव कार्य शुरू किया गया। आग लगते ही सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई बड़ी हानि नहीं हुई। इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
Advertisement