Select Date:

जितेश शर्मा ने चकनाचूर कर दिया महेंद्र सिंह धोनी का महारिकॉर्ड, रसेल-पोलार्ड को भी नहीं छोड़ा

Updated on 28-05-2025 01:51 PM
लखनऊ: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ कप्तानी कर रहे जितेश शर्मा ने कमाल की पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई। जितेश ने जो पारी खेली उसकी जितनी सरहाना की जाए उतनी कम है। उन्होंने लखनऊ के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और उनको कहीं का नहीं छोड़ा। आरसीबी ने 228 रन का विशाल लक्ष्य आसानी के साथ चेज कर लिया और इसका श्रेय सबसे ज्यादा किसी और को नहीं बल्कि जितेश शर्मा को जाता है, जिन्होंने इकाना स्टेडियम में अपनी तूफानी पारी से सबका दिल जीत लिया। अपनी इस पारी के साथ जितेश ने एमएस धोनी का महारिकॉर्ड भी चकनाचूर कर दिया।

जितेश शर्मा ने तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड

दरअसल, अब सफल रनचेज के दौरान छठे या उससे नीचे बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा इंडिविजुअल स्कोर बनाने का रिकॉर्ड जितेश शर्मा के नाम हो गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम था, उन्होंने 2018 में आरसीबी के खिलाफ 34 गेंद में नाबाद 70 रन बनाए थे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आंद्रे रसेल हैं, जिन्होंने 2022 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 31 गेंद में नाबाद 70 रन बनाए थे। वहीं चौथे नंबर पर 47 बॉल पर 70 रन के साथ कायरन पोलार्ड हैं। जितेश शर्मा ने अब सबको पीछे छोड़ दिया है।

जितेश शर्मा का आईपीएल करियर

जितेश ने 2022 में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए आईपीएल में डेब्यू किया था। जब से अब तक उन्होंने 53 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 155.7 के स्ट्राइक रेट से 967 रन बनाए हैं।

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ऋषभ पंत के शतक और मिचेल मार्श के 67 रन की पारी के चलते 20 ओवर में 3 विकेट पर 227 रन बना डाले। 228 रन के टारगेट को आरसीबी ने 18.4 ओवर में चेज कर लिया। जितेश शर्मा के अलावा विराट कोहली के अर्धशतक (54 रन) और मयंक अग्रवाल ने 41 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 May 2025
IPL-18 के क्वालीफायर-1 में गुरुवार को पंजाब ने IPL प्लेऑफ का तीसरा लोएस्ट स्कोर बनाया। बेंगलुरु के विकेटकीपर जितेश शर्मा ने जंप करके एक हाथ से कैच लपका। RCB के…
 29 May 2025
नई दिल्ली: जॉन सीना और लोगान पॉल की जोड़ी बनने से WWE के फैंस निराश हैं। फैंस चाहते थे कि सीना अपने फेयरवेल टूर में उभरते सितारों और दिग्गजों के साथ लड़ें।…
 29 May 2025
नई दिल्ली: क्रिकेट का कोई भी फॉर्मेट हो, मैच से पहले सभी में टॉस किया जाता है। दोनों टीमों के कप्तान मैच रेफरी के साथ मैच शुरू होने से पहले बीच मैदान पर…
 29 May 2025
नई दिल्ली: IPL 2025 कई खिलाड़ियों के लिए वर्दान बनकर आया, वहीं कुछ खिलाड़ियों के लिए यह काल बन गया है। उन्हीं खिलाड़ियों में से एक हैं मार्कस स्टोइनिस, जिनके लिए IPL…
 29 May 2025
आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्वालिफायर-1 खेलेगी। पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर फिनिश करने की वजह से टीम को फाइनल में जाने के दो मौके मिलेंगे। अगर पहले…
 29 May 2025
दुबई: जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी ने इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर के 3 खिलाड़ियों को आईसीसी पुरुषों की टेस्ट बल्लेबाज रैंकिंग में बड़ा फायदा पहुंचाया है। ये सभी अब शीर्ष स्थान…
 29 May 2025
नई दिल्ली: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड आईपीएल के लिए अपने खिलाड़ियों को एनओसी देने के मामले में काफी सख्त है। इंग्लैंड के खिलाड़ी ज्यादातर सीजन में प्लेऑफ के मुकाबले मिस कर जाते…
 29 May 2025
नई दिल्ली: IPL 2025 में विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु काफी शानदार प्रदर्शन कर रही है। भले ही विराट कोहली टीम के कप्तान नहीं हैं, लेकिन टीम की पूरी जिम्मेदारी कहीं ना कहीं…
 28 May 2025
लखनऊ: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ कप्तानी कर रहे जितेश शर्मा ने कमाल की पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई। जितेश ने जो पारी…
Advertisement