शुक्रवार सुबह 10:30 बजे क्रिप्टो का ग्लोबल मार्केट कैप 2.40 ट्रिलियन डॉलर पर कारोबार कर रहा था। पहले 24 घंटे पहले यह 2.46 ट्रिलियन डॉलर था। ऐसे में इसमें 24 घंटे में करीब 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट रही। इस गिरावट के कारण क्रिप्टोकरेंसी का ग्लोबल मार्केट कैप 0.06 ट्रिलियन डॉलर (करीब 5.50 लाख करोड़ रुपये) गिर गया। इससे निवेशकों को 24 घंटे में भारी नुकसान हुआ।
बिटकॉइन में कितनी गिरावट?
- पिछले 24 घंटे में दुनिया की सबसे महंगी क्रिप्टो बिटकॉइन में बड़ी गिरावट आई है।
- एक दिन में बिटकॉइन 3 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गई है।
- इस गिरावट के साथ इसकी कीमत करीब 70,500 डॉलर पर आ गई है।
- दूसरी बड़ी क्रिप्टो ईथेरियम भी करीब 3 फीसदी फिसल गई है।
- बाइनेंस में से डेढ़ फीसदी से ज्यादा और रिपल में करीब 2 फीसदी गिरावट आई है।
- वहीं सोलाना करीब ढाई फीसदी लुढ़क चुकी है।
पाई नेटवर्क में कितना उछाल?
- एक तरफ जहां बड़ी-बड़ी क्रिप्टो गिर रही हैं, वहीं पाई नेटवर्क कॉइन में तेजी बनी हुई है।
- पिछले 24 घंटे में इसमें 8 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है। इस तेजी के साथ पाई नेटवर्क 0.1985 डॉलर पर कारोबार कर रहा है।
- पिछले 7 दिनों में पाई नेटवर्क में 17 फीसदी से ज्यादा तेजी आई है।
- पाई नेटवर्क कॉइन पिछले साल लॉन्च हुआ था और इसे भविष्य की बिटकॉइन कहा जाता है।











