डोल आश्रम : उत्तराखंड में घने जंगलों के बीच आध्यात्मिक और ध्यान केंद्र, यहाँ है अष्टधातु का दुनिया सबसे बड़ा श्रीयंत्र

डोल आश्रम : उत्तराखंड में घने जंगलों के बीच आध्यात्मिक और ध्यान केंद्र, यहाँ है अष्टधातु का दुनिया सबसे बड़ा श्रीयंत्र
डोल आश्रम (श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम) उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में स्थित एक बेहद शांत और प्रसिद्ध आध्यात्मिक केंद्र है.घने जंगलों के बीच 5,500 फीट की ऊंचाई पर बसे इस आश्रम की स्थापना 1991 में बाबा कल्याण दास जी महाराज ने की थी.

उत्तराखंड के अल्मोड़ा से लगभग 40 किमी की दूरी पर स्थित डोल आश्रम को श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम के नाम से भी जाना जाता है। यह आश्रम एक ऊंची पहाड़ी पर हरे भरे घने जंगलों के बीच स्थित है। इस आश्रम का निर्माण योग और ध्यान के लिए किया गया था।यह न केवल एक आश्रम है बल्कि आध्यात्मिक आस्था का केंद्र भी है।डोल आश्रम की स्थापना सन् 1991 में किया गया था। इस आश्रम का उद्देश्य ना सिर्फ योग और ध्यान को सीखना है बल्कि यह आश्रम वैदिक शिक्षा का भी एक केंद्र है। यह आश्रम गरीब परिवार के बच्चों के लिए एक संस्कृत गुरुकुलम का भी संचालन करता है। इस आश्रम के मुख्य महंत बाबा कल्याण दास जी महाराज हैं।महाराज जी का मानना है कि यह सिर्फ साधु संत के रहने ओर माला जपने वाला मठ नहीं है बल्कि यह आश्रम आध्यात्मिक व साधना का  केंद्र हैं जहां हजारों श्रद्धालु साधना और ध्यान कर सके।इस आश्रम से न सिर देश बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु आते है।

डोल आश्रम की मुख्य विशेषताएँ:

  • दुनिया का सबसे बड़ा श्रीयंत्र: यहाँ अष्टधातु (लगभग 15,000 किलो) से बना दुनिया का सबसे भारी और बड़ा 'श्री यंत्र' स्थापित है.
  • मंदिर: आश्रम परिसर में भगवान गणेश, विष्णु, शिव, सूर्य और माँ त्रिपुरा सुंदरी के भव्य मंदिर स्थित हैं.
  • वैदिक शिक्षा: यहाँ वंचित बच्चों के लिए एक मुफ्त संस्कृत गुरुकुलम और एक विशाल पुस्तकालय (10,000 से अधिक किताबें) भी चलाया जाता है.
  • सुविधाएँ: आश्रम में यात्रियों के ठहरने (आवास) और सात्विक भोजन की उत्तम व्यवस्था उपलब्ध है.
यात्रा और पहुँच की जानकारी:
  • दूरी: यह अल्मोड़ा शहर से लगभग 40 किमी (लमगड़ा ब्लॉक के पास) की दूरी पर स्थित है.
  • नजदीकी रेलवे स्टेशन: काठगोदाम।
  • नजदीकी हवाई अड्डा: पंतनगर।
  • कैसे पहुँचें: दिल्ली के आनंद विहार अंतरराज्यीय बस टर्मिनल से आप हल्द्वानी या अल्मोड़ा के लिए बस ले सकते हैं, जहाँ से आगे डोल आश्रम के लिए स्थानीय टैक्सी आसानी से मिल जाती है.
Advertisement