Select Date:

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया नक्सल प्रभावित की रैली को सम्बोधित

Updated on 04-06-2025 08:42 AM
रायपुर 3 जून 2025/  बस्तर में  सातों जिलों के नक्सल प्रभावित- पीड़ितों द्वारा मंगलवार को  सिरहासार भवन से  हाता ग्राउंड होते संजय मार्केट से शहीद स्मारक सिरहासार चौक तक रैली का आयोजन कर नक्सलवाद मुर्दाबाद, माओवादी हिंसा नहीं चलेगी, माओवाद नहीं बस्तर का विकास चाहिए, केंजा नक्सली मनवा माटा, कम्युनिष्ठ आतंक खत्म करो जैसे नारा लगाते  हुए रैली निकाली।  रैली के समापन कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और वनमंत्री श्री केदार कश्यप शामिल हुए। 
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि सरकार बस्तर अंचल के माओवाद प्रभावितों तथा समर्पित लोगों के हर दुख-तकलीफ के साथ है और उनकी समुचित पुनर्वास के लिए सरकार संवेदनशीलता के साथ पहल कर रही है। पुनर्वास के लिए बेहतर एवं कारगर पुनर्वास नीति तैयार कर क्रियान्वयन सुनिश्चित कर रही है। बस्तर संभाग के सभी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हर बुधवार को माओवाद प्रभावित तथा समर्पित व्यक्ति आवेदन पत्र भरकर प्रस्तुत कर सकते हैं जिससे सरकार इन सभी को हरसम्भव सहायता प्रदान कर सके। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा बुधवार को जगदलपुर के ऐतिहासिक सिरहसार चौक स्थित अमर जवान स्थल पर माओवाद प्रभावितों की माओवाद विरोध रैली को सम्बोधित कर रहे थे।
      इस मौके पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने माओवाद प्रताड़ना के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि माओवाद प्रभावितों की मदद के लिए सरकार कटिबद्ध होकर प्रयास कर रही है और शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कर उन्हें विकास की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए सार्थक पहल कर रही है।

शहीद स्मारक में  उप मुख्यमंत्री, वनमंत्री, सांसद श्री महेश कश्यप, विधायक श्री विनायक गोयल, महापौर श्री संजय पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में कमिश्नर श्री डोमन सिंह, आई जी  श्री सुंदरराज पी, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा  सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री और वनमंत्री ने नक्सल पीड़ितों से संवाद कर उनकी समस्याओं और मांगों का संज्ञान लिया । साथ ही पीड़ितों ने अपनी व्यथा को भी मंच में साझा किया ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2025
खैरागढ़ । खैरागढ़ जिले के ग्राम अवेली में गुरुवार देर रात एक बेहद निंदनीय और शर्मनाक घटना सामने आई। भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर अज्ञात…
 06 June 2025
रायपुर। राज्य सरकार ने स्थानांतरण नीति 2025 लागू कर दी है, जिससे सरकारी कर्मचारियों में हलचल मच गई है। खास तौर पर शिक्षकों और पुलिसकर्मियों के लिए यह नीति झटका लेकर…
 06 June 2025
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी जिले के 10 टीबी मरीजों के लिए एक सराहनीय कदम उठाते हुए उन्हें पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने हेतु 60 हजार रुपए की आर्थिक सहायता…
 06 June 2025
भिलाई। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह लगी आग ने बड़ा हादसा होते-होते टाल दिया, जब तीन बहादुर पुलिस जवानों ने जान जोखिम में डालकर एक महिला और युवक…
 06 June 2025
कोंडागांव। कोंडागांव में एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वतखोर प्रभारी तहसीलदार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एंटी करप्शन ब्यूरों ने प्रभारी तहसीलदार को 15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा है। तहसीलदार…
 06 June 2025
कोरबा। कलेक्टर  अजीत वसंत के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन..केशरी के नेतृत्व में 04 जून को जिले के समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में “ हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर“…
 06 June 2025
कोरबा। भारत सरकार गृह मंत्रालय के मार्ग निर्देशन में उड़ीसा आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वाधान में भुनेश्वर उड़ीसा में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिनांक 15.04.2025 से 05.05.2025 तक…
 06 June 2025
राजनांदगांव।  कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम अचानकपुर भाटापारा में जल संरक्षण कार्यक्रम नीर और नारी कलश जल यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य…
 06 June 2025
राजनांदगांव।  कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बारिश को ध्यान में रखते हुए जिले में अधिक से अधिक पौधरोपण करने के लिए औद्योगिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों बैठक…
Advertisement