मिड डे मील में बच्चों को मिलेगा अंडा, पश्चिम बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी ने दूर किया कन्फ्यूजन, जानें क्या कहा
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बुधवार को घोषणा की कि छात्रों के मिड-डे मील में अंडे भी शामिल होंगे। राज्य सचिवालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार 1 अगस्त से स्कूलों को अलग से अंडे उपलब्ध कराएगी। गौरतलब हो कि नई सरकार के कार्यभार संभालने के बाद मिड डे मील से अंडा हटाने पर विवाद खड़ा हो गया था।











