शुक्रवार को प्रैक्टिस सेशन के दौरान तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की एक उछलती हुई गेंद से गिल की दाहिनी कोहनी पर चोट लगी थी। इसके बाद मैदान पर दाएं हाथ के बल्लेबाज का करीब 20 मिनट तक इलाज चला, जिसके बाद वह नेट्स में थ्रोडाउन खेलने के लिए लौटे। मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोटक ने पत्रकारों से कहा, 'मुझे लगता है कि वह ठीक हैं और खेलने के लिए तैयार हैं।'
चोट के बावजूद पहला वनडे खेलेंगे कप्तान शुभमन गिल, बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने दी अच्छी खबर
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल चोट के बावजूद खेलते नजर आएंगे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय कप्तान शुभमन गिल को कोई गंभीर चोट नहीं है और वह रविवार को ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले पहले वनडे मैच में खेलने के लिए फिट हैं। भारत और वेस्टइंडीज की टीमें 27 सितंबर, 30 सितंबर और 3 अक्टूबर को वनडे सीरीज के तीन मैच खेलेंगी। इसके बाद 6-17 अक्टूबर के बीच पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज खेली जानी है।