पाकिस्तान के बाद ईरान का एयर स्पेस भी बंद, कई इंटरनेशनल फ्लाइट के मार्ग बदले गए
Updated on
14-06-2025 02:40 PM
नई दिल्ली: भारत की फ्लाइटों के लिए बंद पाकिस्तानी एयरस्पेस के बाद अब इजराइल के ईरान पर हमला करने के बाद बंद हुए ईरानी एयर स्पेस ने भारतीय फ्लाइटों के लिए एक और नई समस्या खड़ी कर दी है। भारत से खासतौर से दिल्ली से इंग्लैंड, अमेरिका और अन्य यूरोपीय देशों को जाने वाली फ्लाइटों को अब और लंबे मार्ग से जाना पड़ेगा। एयर इंडिया ने बताया कि इजराइल के ईरान पर हमले के बाद ईरानी एयर स्पेस बंद किए जाने की वजह से शुक्रवार को उसकी लंबी दूरी की 16 फ्लाइटों के मार्ग बदलने पड़े।
एयर इंडिया ने कहा कि यात्रियों को उनके गंतव्य स्थानों तक पहुंचाने के लिए फ्लाइटों की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए रूट प्लान तैयार किया जा रहा है। एयर इंडिया ने कहा कि उसकी लंदन हीथ्रो-मुंबई फ्लाइट को वियना, न्यूयॉर्क-दिल्ली को शारजाह और न्यूयॉर्क-मुंबई को जेद्दाह ले जाया गया। इसके अलावा लंदन हीथ्रो-दिल्ली फ्लाइट के मार्ग को मुंबई की तरफ बदला गया। मुंबई-लंदन हीथ्रो और मुंबई-न्यूयॉर्क को मुंबई के लिए मार्ग बदले गए।
बढ़ सकता है यात्रा का समय
एयर इंडिया ने कहा कि दिल्ली से वाशिंगटन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर-एआई-103 दिल्ली वापस आ रही है। इसी तरह इंडिगो एयरलाइन ने कहा है कि ईरान और उसके आसपास हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण कुछ फ्लाइटों के मार्ग प्रभावित हो सकते हैं। जिससे यात्रा का समय बढ़ सकता है या उड़ानें रद्द हो सकती हैं।
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी संपत्ति का पहला सार्वजनिक वित्तीय विवरण जारी किया है। यह विवरण शुक्रवार को जारी किया गया। रॉयटर्स के अनुसार, इसमें उनके परिवार की क्रिप्टोकरेंसी में भागीदारी…
नई दिल्ली: भारत में बने फोन और इलेक्ट्रॉनिक सामान में विदेशों में खूब मांग हो रही है। चीन की स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों ने भारत से निर्यात करना शुरू कर दिया है। वे…
नई दिल्ली: भारत की फ्लाइटों के लिए बंद पाकिस्तानी एयरस्पेस के बाद अब इजराइल के ईरान पर हमला करने के बाद बंद हुए ईरानी एयर स्पेस ने भारतीय फ्लाइटों के लिए…
नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) ऐसे संदिग्ध लोगों के बारे में जांच कर रहा है, जिन्होंने क्रिप्टो करंसी में इनवेस्टमेंट के जरिए कर चोरी की है और अपनी इनकम छिपाई…
नई दिल्ली: भारत में कार डीलरों के सामने एक बड़ी समस्या आ रही है। उनके पास बहुत सारी गाड़ियां बिना बिके पड़ी हैं। इनकी कीमत 52,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। यानी…
नई दिल्ली: चीन की एक डिफेंस कंपनी के शेयर इस समय बुरे दौर से गुजर रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण पाकिस्तान का झूठ है, जिसे भारत ने दुनिया के सामने उजागर कर…
नई दिल्ली: अमेरिका की सरकार लगातार बजट घाटे से जूझ रही है। सरकार हर साल अपनी कमाई से ज्यादा खर्च कर रही है। दोनों पार्टियों की कोशिशों के बावजूद, जून 2025…