भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 2022 में 31 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 187 की स्ट्राइक रेट से 1164 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 68 छक्के निकले। उस साल सूर्या ने दो शतक और 9 फिफ्टी ठोकी थी।
भारतीय टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा इस साल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 7 बार डक पर आउट हुए हैं। इसके बाद भी 32 मैचों में उनके 921 रन हैं। इस दौरान अभिषेक ने 68 छक्के मारे। एक छक्का लगाते ही वह सूर्या को पीछे छोड़ देंगे।
2025 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अभिषेक शर्मा क औसत 42.95 और स्ट्राइक रेट 193 का था। उन्होंने 21 मैचों में 859 रन बनाए थे। इस दौरान अभिषेक के बल्ले से 54 छक्के निकले।
लंबे समय तक टीम से बाहर रहने के बाद इसी साल ईशान किशन ने वापसी की। उनकी वापसी यादगार रही है और 32 मैच में 1122 रन बना चुके हैं। अभी तक 2026 में ईशान ने भारत के लिए 52 छक्के मारे हैं।
