पांच साल में 1100% का रिटर्न, इस शेयर की तेजी के पीछे यह है कारण
मुंबई: गुजरात की एक एफएमसीजी कंपनी है गोकुल एग्रो रिसोर्सेज (Gokul Agro Resources)। इसके शेयर गुरुवार को ट्रेडिंग शेसन के दौरान NSE पर 7% से ज़्यादा चढ़ गए। विभिन्न तरह के खाद्य और अखाद्य तेलों के उत्पादन, वितरण और निर्यात करने वाली इस कंपनी ने बीते दिनों ही अप्रैल-जून की तिमाही के लिए (Q1 2026) अपना परिणाम जारी किया है। इस दौरान इसके मजबूत नंबर्स आने की खबर है।
क्या रही शेयर की चाल
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर गुरुवार को मल्टीबैगर स्टॉक गोकुल एग्रो रिसोर्सेज (NSE: GOKULAGRO; BSE: 539725; ISIN: INE314T01033) के शेयर बुधवार को 223.20 रुपये पर बंद हुए थे। गुरुवार को यह 225.40 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर खुले। इस दिन NSE पर इंट्राडे हाई 238.58 रुपये तक गया, जो 52-सप्ताह के हाई ₹249.92 के करीब था।
प्रोडक्ट डायवर्सिफिकेश का मिला लाभ
भारत की प्रमुख इंटीग्रेटेड खाद्य तेल, अरंडी के तेल और एग्री-प्रोसेसिंग कंपनियों में से एक गोकुल एग्रो रिसोर्सेज लिमिटेड का कहना है कि उसे प्रोडक्ट डाइवर्सिफिकेशन (उत्पादों में विविधता), बेहतर ऑपरेटिंग दक्षता, वैल्यू-एडेड उत्पादों की लॉन्चिंग और एक्सपोर्ट व नॉन-एडिबुल (खाद्य-अयोग्य) व्यवसायों से अधिक योगदान का लाभ मिला। इस समय कंपनी के पास कुल 575 से ज्यादा डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क है। इसकी क्षमता 20 लाख मिलियन टन प्रति वर्ष की है। इसके प्रोडक्ट देश के 28 राज्यों में तो बिकते ही हैं, इसका 33 देशों में निर्यात भी होता है।
क्या कहना है कंपनी का
कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर कनुभाई जे. ठक्कर का कहना है: “चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में हमें अच्छी शुरुआत देखने को मिली। इस दौरान हमने 5,282 करोड़ रुपये का रेवेन्यू, 217 करोड़ रुपये का EBITDA और टैक्स चुकाने के बाद 124 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है। हमारी प्रॉफिटेबिलिटी में बढ़ोतरी रेवेन्यू की बढ़ोतरी से ज़्यादा रही है, जो स्ट्रैटेजिक सोर्सिंग, ऑपरेशनल क्षमता, वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट की पहल और जादा डायवर्सिफाइड बिजनेस मिक्स के फायदों को दिखाता है।”











