Select Date:

सरकारी कंपनी बन जाएगी ITC? सबसे बड़ा शेयरहोल्डर बेच रहा हिस्सेदारी, सस्ते में मिल रहा शेयर

Updated on 28-05-2025 01:57 PM
नई दिल्ली: दिग्गज एफएमसीजी कंपनी आईटीसी के शेयरहोल्डर्स के लिए जरूरी खबर है। आईटीसी की सबसे बड़ी शेयरहोल्डर ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको (BAT) कंपनी में अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है। बीएटी दुनिया भर में सिगरेट और तम्बाकू के प्रोडक्ट बनाती है। वहीं आईटीसी सिगरेट के साथ-साथ खाने-पीने का सामान भी बनाती है। बीएटी अब ITC में लगभग 2.3% हिस्सेदारी बेचकर 11,600 करोड़ रुपये ($1.4 बिलियन) से ज्यादा जुटाना चाहती है। पिछले साल मार्च में भी BAT ने ITC में अपनी 3.5% हिस्सेदारी बेचकर लगभग 17,500 करोड़ रुपये ($2.1 बिलियन) कमाए थे। यह भारत में अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉक डील में से एक थी।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस बार हिस्सेदारी बेचने के बाद ITC में BAT की हिस्सेदारी 25.4% से घटकर 23.1% रह जाएगी। BAT का कहना है कि इस हिस्सेदारी की बिक्री से उसे ज्यादा पैसे मिलेंगे। इन पैसों का इस्तेमाल कंपनी अपने कारोबार को बदलने, कर्ज कम करने और शेयरहोल्डर्स को अच्छा रिटर्न देने के लिए करेगी। BAT के चीफ एग्जीक्यूटिव टेडेउ मारोको ने एक बयान में कहा कि हम ITC को अपने ग्लोबल कारोबार का एक अहम हिस्सा मानते हैं। हम भारत में बिजनेस के मौकों पर ITC के साथ मिलकर काम करेंगे। इसका मतलब है कि BAT अभी भी ITC को एक महत्वपूर्ण कंपनी मानती है और भारत में उसके साथ मिलकर काम करना चाहती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2025
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजार गुरुवार को लगातार दूसरे दिन चढ़कर बंद हुए थे। विदेशी पूंजी के ताजा प्रवाह और मजबूत वैश्विक रुझानों के बीच आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में खरीदारी आने…
 06 June 2025
नई दिल्ली: केंद्र सरकार जल्द ही ऐसा बिल ला सकती है जिससे उन कर्ज देने वाली गतिविधियों पर रोक लगेगी, जिन्हें भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) या किसी दूसरी अधिकृत संस्था ने…
 06 June 2025
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी ऐपल अपने तेजी से बढ़ते भारतीय बाजार में iPhones और MacBook की मरम्मत का काम टाटा ग्रुप को सौंप दिया है। सूत्रों के मुताबिक इससे पता…
 06 June 2025
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे शहर स्थित कोंढवा पुलिस ने एक (Flat Owner) और एक प्रॉपर्टी डीलर (Property Dealer) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मकान मालिक ने प्रॉपर्टी डीलर के साथ मिल कर…
 06 June 2025
नई दिल्ली: कमजोर शुरुआत के बाद शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी में काफी तेजी आई। ऐसा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट्स की कटौती के कारण हुआ।…
 06 June 2025
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से टकराना महंगा पड़ रहा है। बजट बिल को लेकर ट्रंप और मस्क में ठनी हुई है। इसका…
 31 May 2025
नई दिल्ली: भारत सरकार ने खाना पकाने के तेल (Edible Oil) को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने कच्चे पाम ऑयल, कच्चे सोयाबीन तेल और कच्चे सूरजमुखी तेल (crude palm oil, crude…
 31 May 2025
नई दिल्ली: भारत और सऊदी अरब के बीच रिश्ते और भी मजबूत होने वाले हैं। भारत सरकार ने सऊदी अरब के सॉवरेन वेल्थ फंड को कुछ खास नियमों से छूट देने का फैसला…
 31 May 2025
नई दिल्ली: देश के बड़े औद्योगिक घरानों में शामिल शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप (SP Group) को जर्मनी के एक बैंक से रेकॉर्ड लोन मिला है। जर्मनी के Deutsche बैंक ने एसपी ग्रुप के लिए…
Advertisement