फ्लाइट से ढाका पहुंचा डेलीगेशन
नॉर्थ ईस्ट न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय डेलीगेशन नई दिल्ली से एयर इंडिया की फ्लाइट से ढाका पहुंचा था। यह दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब सोमवार को ढाका में भारतीय उच्चायुक्त की प्रधानमंत्री तारिक रहमान के साथ एक अहम मुलाकात होने वाली है। इस मुलाकात की टाइमिंग है, जो शेख हसीना की नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत के एक हफ्ते से भी कम समय में हो रही है।इसके अलावा बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के आगामी सितम्बर में नई दिल्ली में होने वाली BIMSTEC मीटिंग में शामिल होने की चर्चा चल रही है। अगर तारिक रहमान नई दिल्ली आते हैं, तो प्रधानमंत्री के रूप में यह उनका पहला भारत दौरा होगा। मौजूदा घटनाक्रमों को देखते हुए भारतीय सुरक्षा अधिकारियों के दौरे को बहुत अहम माना जा रहा है।
तारिक रहमान से मिलेंगे भारतीय उच्चायुक्त
ढाका में अधिकारियों की बातचीत में दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग के मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। नॉर्थ ईस्ट न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, डेलीगेशन में चार सदस्य शामिल हैं। हालांकि, आउटलेट ने अधिकारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनकी पहचान और पद की जानकारी नहीं दी है।DGFI कर रही सारा इंतजाम
रिपोर्ट में बताया गया है कि ढाका पहुंचने के बाद डेलीगेशन को रेडिसन ब्लू होटल में ठहराया गया। उनके रहने और उससे जुड़ी अन्य व्यवस्थाएं बांग्लादेश के DGFI ने की थीं। आधिकारिक कार्यक्रमों के लिए डेलीगेशन के ढाका में ही रहने की उम्मीद है।
