युवा केवल भारत का भविष्य नहीं, बल्कि भारत का वर्तमान भी हैं...

युवा केवल भारत का भविष्य नहीं, बल्कि भारत का वर्तमान भी हैं...
भोपाल/ डॉक्टर अभिजीत देशमुख ने महाराष्ट्रीयन कुनबी पाटील समाज के सम्मान समारोह में युवाओं से संवाद करते हुए कहा, कि आज की पीढ़ी को मैं केवल Gen Z या Gen Alpha नहीं, बल्कि "जागृति की पीढ़ी और सृजन की पीढ़ी" मानता हूँ I इन युवाओं में अद्भुत ऊर्जा है, अपार प्रतिभा है और कुछ नया करने का जुनून है। यही ऊर्जा और यही प्रतिभा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने संवाद के दौरान युवाओं से आग्रह किया कि अपनी ऊर्जा को सही दिशा दें और उन भटकावों एवं नकारात्मक शक्तियों से दूर रहें, जो व्यक्ति और राष्ट्र—दोनों के भविष्य को नुकसान पहुंचाती हैं। भारत आज जिस गति से आगे बढ़ रहा है, उसमें युवाओं की भागीदारी केवल आवश्यक नहीं, बल्कि निर्णायक है। मेरे युवा साथियों—अपनी ऊर्जा को उद्देश्य से जोड़िए, अपने सपनों को राष्ट्र के सपनों से जोड़िए और आगे आइए… क्योंकि विकसित भारत हमें मिलकर बनाना है! 
Advertisement