अमेरिकी एयर टैंकर क्रैश
इसके बाद एक अमेरिकी एयर टैंकर KC-135 अभियान के दौरान इराक में क्रैश हो गया। इस हादसे में एयर टैंकर पर सवार चालक दल के सभी 6 सदस्य मारे गए। रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सलमान एयर बेस पर खड़े 5 अन्य विमानों को उस समय नुकसान पहुंचा, जब ईरानी मिसाइल ने सैन्य अड्डे पर हमला किया।रीपर ड्रोन बने ईरान का निशाना
ब्लूमबर्ग न्यूज ने मामले से परिचित एक व्यक्ति के हवाले से बताया कि ईरानी सुरक्षा बलों ने अब तक केवल बिना चालक वाले रीपर ड्रोन को ही निशाना बनाया है। इसमें कम से कम 9 हवा में ही नष्ट हो गए। इसके अलावा जॉर्डन के एक एयरफील्ड पर एक रीपर ड्रोन बैलिस्टिक मिसाइल की चपेट में आ गया था।F-35 को भी ईरान ने बनाया निशाना
इस बीच CNN ने गुरुवार को रिपोर्ट किया कि अमेरिका के सबसे एडवांस कहे जाने वाले F-35 फाइटर जेट ने मध्य पूर्व में एक अमेरिकी हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की। इसे कथित तौर पर ईरान ने निशाना बनाया था। रिपोर्ट में सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता के हवाले से बताया गया कि विमान सुरक्षित रूप से उतर गया और पायलट की हालत स्थिर है।जंग के दौरान मिलिट्री एयरक्राफ्ट का नुकसान अमेरिकी राष्ट्रपति की मुश्किल बढ़ा सकता है। अमेरिका को इतना नुकसान लीबिया में अपने चार महीने के ऑपरेशन के दौरान भी नहीं हुआ था। 2011 में लीबिया में सैन्य हस्तक्षेप के दौरान केवल तीन मिलिट्री एयरक्राफ्ट के नुकसान की रिपोर्ट मिली थी, जिसमें एक अमेरिकी नेवी का ड्रोन था।











