13वें ओवर में देवदत्त पडिक्कल ने शुभमन गिल का कैच सुयश शर्मा की गेंद पर लिया। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सुयश शर्मा ने शुभमन गिल को आउट करने के बाद उनका ही सेलिब्रेशन किया। गिल शतक लगने के बाद बो डाउन करते हैं। सुयश ने जब उनका विकेट लिया तो यही किया। गिल ने 2023 में आरसीबी के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। शतक लगने के बाद उन्होंने बो डाउन सेलिब्रेशन ही किया था।
साई सुदर्शन के शतक के बाद भी गुजरात हारी
आरसीबी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को इस मुकाबले में 5 विकेट से हराया। पहले बैटिंग करते हुए गुजरात ने 3 विकेट पर 205 रन बनाए थे। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने 58 गेंदों पर 11 चौके और 5 छक्कों की मदद से 100 रन बनाए। आरसीबी ने 19वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। बल्लेबाजी में विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल जीत के हीरो रहे। विराट ने 44 गेंद पर 81 जबकि पडिक्कल ने 27 गेंद पर 55 रन बनाए। दूसरे विकेट के लिए दोनों ने 59 गेंदों पर 115 रन जोड़े।7 मैचों में 5 जीत के साथ डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी के 10 पॉइंट हैं। टीम टेबल में दूसरे नंबर पर है। वहीं गुजरात के 7 मैचों के बाद सिर्फ 6 ही पॉइंट है। टीम का नेट रेट भी माइनस में है। इसकी वजह से वह टेबल में 7वें नंबर पर है।











