Select Date:

'तारक मेहता' के सोढ़ी उर्फ गुरुचरण 5 दिन से लापता : पुलिस को किडनैपिंग की आशंका

Updated on 27-04-2024 11:45 AM

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोढ़ी का किरदार निभाने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह बीते 5 दिनों से लापता हैं। बीते 22 अप्रैल को वो दिल्ली से मुंबई के लिए निकले थे जिसके बाद से किसी को उनकी कोई खबर नहीं थी।

मामले में गुरुचरण के पिता ने 25 अप्रैल को दोपहर 3 बजे दिल्ली के पालम थाने में मिसिंग कम्प्लेन दर्ज कराई थी। पुलिस ने किडनैपिंग का मामला दर्ज किया है। पुलिस के हाथ एक CCTV फुटेज लगा है जिसमें गुरचरण सिंह जाते हुए दिख रहे हैं।

24 अप्रैल तक एक्टर का फोन भी काम कर रहा था, लेकिन अब वो स्विचऑफ बता रहा है। पुलिस ने जब उनके फोन के ट्रांजैक्शन निकलवाए तो उन्हें काफी अटपटी चीजें मिलीं।

गुरुचरण के पिता हरगीत सिंह ने कहा, 'SHO ने उन्हें कॉल करके आश्वासन दिया है कि वो मेरे बेटे को जल्दी ढूंढ लेंगे। उम्मीद करता हूं कि गुरचरण ठीक होगा और खुश होगा। वो इस समय जहां भी है, बस रब उसकी खैर करे।'

दो घंटे एयरपोर्ट पर इंतजार किया पर वो नहीं आए
उन्होंने बताया- ‘गुरुचरण 22 अप्रैल को दिल्ली से मुंबई के लिए निकले थे। कुछ दिनों से उनकी तबियत ठीक नहीं थी। उस दिन उन्होंने रात के साढ़े 9 बजे मुझे मैसेज किया जिसमें लिखा था- 'स्टार्ट सून'।

उनकी 9.30 बजे की फ्लाइट थी और वो मुंबई एयरपोर्ट पर 11.40 बजे लैंड करने वाले थे। मैं उन्हें पिक करने के लिए 11.25 तक एयरपोर्ट पहुंच गई थी।

पार्किंग की लाइन बहुत लंबी होती है। इसी वजह से मैंने सोचा कि उनका फोन आएगा तो पार्किंग में जाकर पिक-अप करूंगी। दो घंटे तक वहां उनका इंतजार किया लेकिन वो नहीं आए।’

एक नंबर स्विच ऑफ हुआ, दूसरे पर रिंग जाती रही
फैमिली फ्रेंड ने आगे बताया- ‘गुरुचरण के पास दो मोबाइल नंबर हैं जिसमें से एक स्विच ऑफ था, वहीं दूसरे नंबर पर लगातार रिंग जा रही थी।

मैंने काफी देर वेट किया पर फिर रात के 1 बजे अपने घर निकल आई। मैंने उनके पिता को कॉल करके इन्फॉर्म कर दिया।

मुझे लगा कि वो शायद फ्लाइट में बैठे ही ना हों या उनकी फ्लाइट मिस हो गई हो। लेकिन उनके पिता ने बताया कि वो घर से एयरपोर्ट के लिए रवाना हो चुके थे।

इसके बाद उनके दूसरे फोन नंबर पर मैंने 2 दिनों तक कॉल किया पर किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया।’

पेट दर्द की वजह से 4 दिन से कुछ खाया नहीं था
इसके बाद गुरुचरण की फैमिली फ्रेंड उनके पिता के कहने पर उनके मुंबई वाले घर भी गए पर वहां पर ताला लगा हुआ था। उनकी मां ने भी बताया कि गुरुचरण घर से निकले तो थे पर उनकी तबियत खराब थी। वे काफी कमजोर थे। उनके पेट में काफी दर्द था जिस वजह से उन्होंने 4 दिनों कुछ भी खाया नहीं था।

PNR से पता चला फ्लाइट बुक तो की पर शायद बोर्ड नहीं किया
गुरुचरण की दोस्त ने आगे बताया- ‘अगले दिन मैं मुंबई के रॉयल पाम स्थित एक गुरुजी के आश्रम में गुरुचरण के लिए प्रार्थना करने पहुंची। वहां मुझे रोता देख एक सेवागार ने मुझसे गुरुचरण के बारे में पूछा। मैंने उन्हें पूरी बात बताई तो उन्होंने फ्लाइट की डिटेल निकलवाई।

हमें सिर्फ इतना पता था कि वो दिल्ली से मुंबई की 9:30 बजे की फ्लाइट में बैठे हैं। इसी जानकारी के आधार पर सेवागार ने पता किया कि वह विस्तारा की फ्लाइट थी। हमने फ्लाइट का PNR निकलवाया तो पता चला कि उन्होंने टिकट बुक की थी लेकिन शायद बोर्ड नहीं किया।’

खबर सुनकर झटका लगा- मंदार
वहीं इस मामले पर शो में भिड़े का किरदार निभाने वाले एक्टर मंदार चंदवाडकर ने कहा- ‘यह खबर सुनकर मुझे बड़ा झटका लगा। उम्मीद है कि वो जहां भी होंगे सेफ होंगे। वो बहुत ही अच्छे इंसान हैं, इसलिए मुझे नहीं लगता कि उनके साथ कुछ बुरा होगा।’

बता दें कि गुरचरण ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सिंह सोढ़ी का रोल अदा करके घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी। हालांकि, कुछ वक्त पहले उन्होंने यह शो छोड़ दिया था। शो के साथ हीउन्होंने इंडस्ट्री को भी अलविदा कह दिया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 May 2024
गांधीनगर सीआईडी क्राइम ब्रांच ने भरूच जिले के अंकलेश्वर से प्रवीण मिश्रा नाम के एक पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट को गिरफ्तार किया है। इस पर पाकिस्तानी एजेंसियों को भारतीय सुरक्षा बलों…
 11 May 2024
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को चुनाव आयोग (EC) ने सोच-समझकर बयान देने को कहा है। दरअसल, चुनाव आयोग ने 30 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दो फेज की वोटिंग के…
 11 May 2024
दिल्ली की राउज रेवन्यू कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं।कोर्ट ने कहा कि 6 महिला…
 11 May 2024
सीतापुर में युवक ने अपने परिवार को खत्म कर दिया। मां को गोली मारी। पत्नी को गोली मारने के बाद सिर हथौड़े से कूच दिया। 3 बच्चों को छत से…
 11 May 2024
पाकिस्तान से लगी भारतीय सीमा पर निगरानी को बढ़ाने में मददगार हर्मीस-900 स्टारलाइनर ड्रोन 18 मई को हैदराबाद में भारतीय सेना को मिलेगा। यह सेना काे मिलने वाला पहला ड्रोन…
 11 May 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (11 मई) को ओडिशा के कंधमाल में चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "कांग्रेस बार-बार अपने ही देश को डराने की कोशिश करती है। वो…
 11 May 2024
दिल्ली NCR में भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार की रात धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। इस दौरान पेड़ गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। तेज…
 11 May 2024
भाजपा नेता और एडवोकेट जी देवराजे गौड़ा को शुक्रवार रात कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के गुलीहाल टोल गेट से गिरफ्तार किया गया। उनपर कर्नाटक सेक्स स्कैंडल के आरोपी प्रज्वल और…
 10 May 2024
पुणे की एक अदालत ने कार्यकर्ता नरेंद्र दाभोलकर की हत्या के मामले में शुक्रवार को 11 साल बाद फैसला सुनाया। 2013 हत्याकांड मामले में कोर्ट ने दो आरोपियों को दोषी…
Advertisement