मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण सिंह आज पदभार ग्रहण करने के लिए बैटरी चलित ई-रिक्शा से रवाना हुए। वे भोपाल के अवधपुरी स्थित अपने निजी आवास से ई-रिक्शा में सवार होकर भाजपा कार्यालय के लिए निकले।
आज ये पदभार ग्रहण करेंगे
- मध्य प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष पंकज जोशी और उपाध्यक्ष राकेश सिंह जादौन भी आज पदभार ग्रहण करेंगे।
- इसके साथ ही मध्य प्रदेश कुश समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रभु दयाल कुशवाहा भी आज अपना पदभार संभालेंगे।
सभी नेता पहले भाजपा कार्यालय पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में पार्टी के संस्थापक सदस्यों पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे।











