Select Date:

शाह की मप्र के नेताओं को दो टूक:वोटिंग प्रतिशत कम होने पर मंत्री पद जाएगा, ज्यादा मतदान वाले विधायकों को मंत्री पद संभव

Updated on 27-04-2024 11:37 AM

लोकसभा चुनाव में वोटिंग घटने पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मप्र के नेताओं को दो टूक शब्दों में कहा है कि जिन मंत्रियों के इलाकों में वोटिंग प्रतिशत कम होगा, उनका मंत्री पद चला जाएगा। बदले में उन विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा, जिनके क्षेत्र में वोटिंग प्रतिशत बढ़ेगा। गुरुवार देर रात भोपाल आए शाह के साथ सीएम डॉ. मोहन शुक्रवार को राजगढ़ और गुना गए थे। रात में हुई बैठक के बाद शुक्रवार को दिनभर उन्होंने चुनाव प्रबंधन और तैयारियों पर फीडबैक लिया और कहा कि आप अपने मंत्रियों और विधायकों को केंद्रीय नेतृत्व की मंशा से अवगत करा दीजिए।

  • दूसरे चरण में कम मतदान पर सीएम डॉ. मोहन यादव भाजपा कार्यालय पहुंचे। उन्होंने चुनाव प्रभारी महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय के साथ समीक्षा की।
  • पार्टी के चुनाव प्रबंधन से जुड़े नेता भी मानते हैं कि विधायक केवल औपचारिकता कर रहे हैं। कार्यकर्ता भी बहुत उत्साह से काम नहीं कर रहे।

आज चुनाव प्रबंधन की बैठक
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने शनिवार को लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक बुलाई है। इसमें दोनों चरणों के मतदान की समीक्षा के बाद अगले दोनों चरणों की तैयारियों पर बात होगी। पार्टी नेताओं के अनुसार, अब भाजपा के गढ़ माने जाने वाले मालवा-निमाड़ और मध्यभारत में वोटिंग होना है। यहां ढिलाई से बढ़ा नुकसान हो सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 May 2024
भोपाल,11 मई 2024 I  "उम्मीद एक किरण" सामाजिक संस्था के एम. पी. नगर  भोपाल स्थित कार्यालय में आज वरिष्ठ भाजपा नेता रामप्रकाश वंशकार जी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया I इस अवसर पर धर्मेंद्र गोस्वामी, आशीष रत्नपारखे, डॉ. प्रफुल्ल सोलंकी, राजेश कुंडे…
 11 May 2024
जीएसटी अधिकारियों द्वारा बोगस फर्म या संबंधित फर्म से लेन देन करने वालों की आईटीसी ब्लॉक करने के मामलों में राहत मिलेगी। दरअसल, हाल ही में दिए एक निर्णय में…
 11 May 2024
भोपाल लोकसभा सीट पर मतदान होने के बाद चुनाव प्रक्रिया से जुड़े कर्मचारियों को छोड़कर शेष की छुट्टियों पर लगा प्रतिबंध हटा लिया गया है। इसके अलावा पारिवारिक और व्यक्तिगत…
 11 May 2024
भाजपा का गढ़ कही जाने वाली मंदसौर लोकसभा सीट का चुनाव हिंदुत्व के साथ लोकल मुद्दों की तरफ बढ़ गया है। भाजपा उम्मीदवार सुधीर गुप्ता आठ लेन सड़क निर्माण, केंद्रीय…
 11 May 2024
बैरागढ़ कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर मैजिक वाहन और सीवेज सक्शन मशीन से डीजल चोरी करने वालों पर एक दिन बाद भी निगम अफसर एफआईआर दर्ज नहीं करवा पाए हैं। करीब…
 11 May 2024
लोस चुनाव के बीच भाजपा को बड़ा झटका लगा है। देश की सबसे बड़ी को-ऑपरेटिव संस्था इंडियन फार्मर्स फर्टीलाइजर को-ऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) नई दिल्ली के डायरेक्टर पद का चुनाव भाजपा…
 11 May 2024
देवी धाम सलकनपुर से 6 महीने के बच्चे का मुंडन और तुलादान कराकर लौट रहे भोपाल के परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। भैरव घाटी पर हुए हादसे में दादा-दादी…
 11 May 2024
भोपाल के लिंक रोड नंबर 1 स्थित आनंद विहार स्कूल के पास व्यक्ति ने कार में सुसाइड कर लिया। पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें कर्ज से परेशान…
 11 May 2024
भोपाल। सतपुड़ा की वादियों के बीच सरदार सरोवर बांध से थमी नर्मदा के जल का विस्तार 100 किलोमीटर से भी अधिक लंबाई में फैला है। अथाह जलराशि ने तलहटियों से लेकर…
Advertisement