इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री शर्मा ने शिविर में मौजूद अन्य रक्तदाताओं से आत्मीय भेंट कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने समाज के प्रति युवाओं की इस संवेदनशीलता और निस्वार्थ सेवा भाव की मुक्तकंठ से सराहना की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि एक यूनिट रक्त आपातकालीन स्थितियों, गंभीर बीमारियों और दुर्घटनाओं में घायलों के लिए जीवनरक्षक साबित होता है। इसके साथ ही उन्होंने शिविर में दिन-रात सेवा दे रहे चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों और स्वयंसेवकों के समर्पण की भी प्रशंसा की।
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी का सार्वजनिक जीवन जनसेवा, राष्ट्र निर्माण और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण रहा है। उनके 25 वर्षों के इस सेवा पथ से प्रेरणा लेकर ही सेवा संकल्प अभियान शुरू किया गया है, जिसके तहत अगले एक महीने तक समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए विविध कार्य किए जाएंगे। उन्होंने प्रदेश के युवाओं से आह्वान किया कि वे भी इस अभियान से जुड़कर नियमित रक्तदान को अपनी आदत बनाएं और पीड़ित मानवता की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री शर्मा ने महारानी अस्पताल में एड्स के प्रति जागरूकता, बचाव और इसके उपचार के आधुनिक संसाधनों पर आधारित एक ज्ञानवर्धक नाटक का मंचन भी देखा। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत इस नाटक के माध्यम से बीमारी को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने और समय पर आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों को अपनाने का संदेश दिया गया। उप मुख्यमंत्री ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि जनजागरूकता स्वास्थ्य अभियानों की सफलता की सबसे मजबूत कड़ी है।

महारानी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में आयोजित शिविरों में आम नागरिकों, सामाजिक संगठनों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उप मुख्यमंत्री के स्वयं रक्तदान करने से शिविर में मौजूद युवाओं का उत्साह दोगुना हो गया। दिनभर चले इस शिविर में बड़ी संख्या में रक्त यूनिट एकत्रित की गई, जिससे स्थानीय ब्लड बैंकों में रक्त की उपलब्धता और अधिक सुदृढ़ होगी।
उप मुख्यमंत्री ने अस्पताल परिसर में किया पौधरोपण
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और एक पेड़ माँ के नाम की भावना को बढ़ावा देते हुए उप मुख्यमंत्री शर्मा तथा वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री कश्यप ने महारानी अस्पताल परिसर में विधिवत पौधरोपण किया। दोनों जनप्रतिनिधियों ने पौधों की सुरक्षा और देखभाल का संकल्प दोहराते हुए आमजनों से भी पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।