रोहित को लेकर बीसीसीआई ने दी सफाई
उन्होंने पीटीआई से बातचीत में कहा, ‘रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर मीडिया में काफी अटकलें लगाई जा रही है। मैं जोर देकर कहना चाहता हूं कि ऐसी कोई चर्चा नहीं हो रही है कि रोहित रविवार को लॉडर्स पर अपना आखिरी मैच खेलेंगे।’रोहित देश के लिए खेलते रहेंगे
उन्होंने कहा, ‘रोहित भारतीय वनडे टीम का नियमित सदस्य है और जब तक टीम की योजनाओं का हिस्सा है, देश के लिए खेलता रहेगा। दूसरे शब्दों में, लॉडर्स वनडे उनका आखिरी मैच नहीं है।’ ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि लॉडर्स वनडे रोहित का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच होगा क्योंकि नेशनल सेलेक्टर उन्हें बता चुके हैं कि वह 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए टीम की योजनाओं का हिस्सा नहीं है।इससे इस संभावना को बल मिला है कि वह रविवार के मैच के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं या टीम से बाहर हो सकते हैं। वह टेस्ट और टी20 से संन्यास पहले ही ले चुके हैं।











