मोहनलाल की 'दृश्यम 3' को भी रविवार की छुट्टी का फायदा मिला है। लेकिन बाकी की फिल्में- चांद मेरा दिल, पति पत्नी और वो दो, भूत बंगला, राजा शिवाजी, कृष्णावतारम् पार्ट 1 और यहां तक कि 81 दिन पुरानी 'धुरंधर 2' की हालत बहुत खराब है। रविवार को ये सभी फिल्में दर्शकों तरसती नजर आई हैं।
'पेद्दी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: वर्ल्डवाइड ₹233 करोड़ पार
Sacnilk के मुताबिक, रविवार को बुच्ची बाबू सना के डायरेक्शन में बनी 'पेद्दी' ने देश में ₹31.90 करोड़ का कलेक्शन किया है। मूल रूप से तेलुगू में बनी यह फिल्म हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज हुई है। हालांकि, इसकी कमाई मूल रूप से तेलुगू में ही हो रही है। एक दिन पहले शनिवार को इसने ₹28.85 करोड़ कमाए थे। इसके साथ ही, देश में 'पेद्दी' ने ₹187.02 करोड़ की ग्रॉस कमाई और ₹157.15 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। फिल्म का बजट ₹350 करोड़ है। विदेशों में, फिल्म ने चार दिनों में ₹46.00 करोड़ का ग्रॉस बिजनस किया है, जिससे दुनिया भर में इसकी कुल कमाई ₹233.02 करोड़ हो गई है।- पेड-प्रीमियर, बुधवार- ₹18.50 करोड़
- पहला दिन, गुरुवार- ₹51.00 करोड़
- दूसरा दिन, शुक्रवार- ₹26.90 करोड़
- तीसरा दिन, शनिवार- ₹28.85 करोड़
- चौथा दिन, रविवार- ₹31.90 करोड़
हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 'पेद्दी' की हालत पतली
हालांकि, हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 'पेद्दी' की हालत पतली है। इसे वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर की 'है जवानी तो इश्क होना है' से कड़ी टक्कर मिल रही है। इसके अलावा बॉबी देओल स्टारर 'बंदर' की कमाई भी वीकेंड में बढ़ी है। 'पेद्दी' ने रविवार को हिंदी वर्जन से ₹3.85 करोड़ कमाए हैं, जबकि चार दिनों में इसने हिंदी डब वर्जन से सिर्फ ₹11.90 करोड़ का बिजनस किया है। मूल भाषा तेलुगू से ₹143.00 करोड़ का नेट कारोबार हुआ है। जबकि तमिल से ₹1.20 करोड़, कन्नड़ से ₹84 लाख और मलयालम से ₹21 लाख की कमाई हुई है।'है जवानी तो इश्क होना है' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत के बाद वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर की 'है जवानी तो इश्क होना है' ने वीकेंड में रफ्तार पकड़ी है। हालांकि, तीन दिनों में से किसी भी दिन यह डबल डिजिट में कमाई नहीं कर पाई है। डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी इस रोमांटिक-कॉमेडी ने रविवार को देश में ₹9 करोड़ का कारोबार किया है। इससे देश में फिल्म ने ₹24 करोड़ का नेट कलेक्शन और ₹28.80 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। विदेशों में फिल्म ने पहले वीकेंड में ₹8.50 करोड़ की ग्रॉस कमाई की है। नतीजा, पहले वीकेंड में HJTIHH ने वर्ल्डवाइड ₹37.30 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। फिल्म का बजट ₹95 करोड़ बताया जाता है।- पहला दिन, शुक्रवार- ₹7.50 करोड़
- दूसरा दिन, शनिवार- ₹7.50 करोड़
- तीसरा दिन, रविवार- ₹9.00 करोड़











