Select Date:

हिमाचल में पाकिस्तान का जासूस गिरफ्तार:सोशल मीडिया से संवेदनशील जानकारी भेज रहा था, मोबाइल में दस्तावेज और फोटो मिले

Updated on 29-05-2025 12:54 PM

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। युवक पर आरोप है कि वह भारत की संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान में बैठे एजेंटों को भेज रहा था।

कांगड़ा के SP मयंक चौधरी ने कहा है कि युवक की गिरफ्तारी बुधवार सुबह हुई है। उसके मोबाइल से कई संवेदनशील दस्तावेज और फोटो बरामद हुए हैं। इस डेटा को फोरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजा गया है। आज आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगी जाएगी।

आरोपी की पहचान कांगड़ा जिले के देहरा में सुखाहर गांव के रहने वाले अभिषेक भारद्वाज (20) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अभिषेक कॉलेज से ड्रॉपआउट है। वह ऑनलाइन माध्यमों से देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हुआ था। फेसबुक पर इसके 3092 फ्रेंड्स हैं, जिनमें बड़ी संख्या में पाकिस्तान के कनेक्शंस हैं।

गुप्त सूचना पर गिरफ्तारी हुई कांगड़ा के SP के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पुलिस की सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन गतिविधियों पर नजर है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि देहरा का एक युवक देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त है। वह भारत की सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां पाकिस्तान भेज रहा है।

इस पर सूचना पर उस युवक की निगरानी शुरू की गई। जब उसके सोशल मीडिया और ऑनलाइन एक्टिविटी को खंगाला गया तो युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। इसके बाद उसे बुधवार तड़के उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

खुफिया एजेंसियों की मदद ले रही पुलिस SP के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 152 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी युवक कॉलेज से पढ़ाई छोड़ चुका है। वह ऑनलाइन माध्यमों से संदिग्ध गतिविधियों में शामिल था।

आरोपी से पूछताछ जारी है। हालांकि, अब तक यह पता नहीं चला है कि उसने देश की क्या-क्या जानकारियां किस-किस को भेजी हैं। यह पता लगाने के लिए पुलिस उसकी रिमांड की मांग करेगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस राज्य और केंद्र की खुफिया एजेंसियों की मदद ले रही है।

DSP बोले- आरोपी ने जुर्म कबूला देहरा के DSP राज कुमार ने भी बताया है कि आरोपी ने संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने की बाद मानी है। उसका कहना है कि उसने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी शेयर की है। आज उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। उसके बाद ज्यादा जानकारी मिल पाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 May 2025
पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले कानपुर के शुभम द्विवेदी के परिवार से PM नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की। सिर्फ 8 मिनट की मुलाकात में मोदी कई बार भावुक…
 31 May 2025
देशभर में कोरोना वायरस के एक्टिव केसों की संख्या 3207 पहुंच गई है। केरल में सबसे ज्यादा 1147 मामले हैं। महाराष्ट्र एक्टिव केसेज के मामले में दूसरे नंबर पर है।…
 31 May 2025
दिल्ली हाईकोर्ट के तत्कालीन जस्टिस यशवंत वर्मा के सरकारी बंगले पर अधजले नोट मिलने के मामले में नए खुलासे हुए हैं। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया…
 31 May 2025
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शनिवार को कोलंबिया के बोगोटा में बताया कि कोलंबिया सरकार ने पाकिस्तान के समर्थन में अपना बयान वापस ले लिया है। कोलंबियाई सरकार आतंकवाद के…
 31 May 2025
उन्होंने कहा कि देवी अहिल्या भारत की विरासत की बहुत बड़ी संरक्षक थीं। जब देश की संस्कृति, मंदिरों पर हमले हो रहे थे, तब लोकमाता ने उनको संरक्षित करने का…
 31 May 2025
मानसून नॉर्थ ईस्ट राज्यों में पहुंच चुका है। असम, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम में भारी बारिश हो रही है। असम में पिछले 24 घंटों में कामरूप जिले में लैंडस्लाइड के चलते…
 30 May 2025
आज, 30 मई को NDA से महिला कैडेट्स का पहला बैच पास हुआ इतिहास में ये पहली बार है जब 17 महिला कैडेट्स 300 से ज्यादा पुरुषों के साथ NDA…
 30 May 2025
24 मई को मानसून की इंट्री के बाद यह 17 राज्यों में दस्तक दे चुका है। सिर्फ छह दिनों में देश में अब तक 33% ज्यादा बारिश हो चुकी है।…
 30 May 2025
कांग्रेस नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के फैसले की सराहना की। उन्होंने गुरुवार को कहा, 'कश्मीर में…
Advertisement