मधुबन म्यूजिक परिवार का गरबा महोत्सव संपन्न

मधुबन म्यूजिक परिवार का गरबा महोत्सव संपन्न
राजधानी के कोलार रोड स्थित होटल वेस्टर्न मै मधुबन म्यूजिक परिवार का विशाल गरबा,  डांडिया महोत्सव 2026 के कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के आयोजक प्रशांत राखे, श्रीमती कीर्ति नवाथे द्वारा बताया गया कि गरबा महोत्सव कई वर्षों से करते आ रहे हैं, इसमें प्रतिवर्ष काफी महिलाएं जुड़ती जा रही है, इस वर्ष  गरबा महोत्सव में  सैकड़ों महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया, साथ ही गरबा महोत्सव में  गरबा थीम पर सिंगिंग भी रखी गई थी, सिंगिंग मै भी 25 लोगो ने भाग लिया,  गरबा प्रशिक्षण प्रतिवर्ष श्रीमती शीतल  द्वारा कराया जाता है एवं कार्यक्रम की संपूर्ण देखरेख श्रीमती योगिता राखे संभालती है,
कार्यक्रम का मंच संचालन कीर्ति नवाथे, श्री  माधव मंडोले द्वारा किया गया, कार्यक्रम में अतिथि के रूप में दैनिक प्रदेश वर्तमान के उप संपादक श्री अजीत सक्सेना उपस्थित रहे,
Advertisement