कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं *सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांवसुश्री गायत्री साय के नेतृत्व में *अधिकार मित्र एवं पुलिव विभाग के द्वारा ग्राम पंचायत सिलाटी जिला-कोण्डागांव (छ०ग०)* में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया
शिविर में अधिकार *मित्र चमेली यादव एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों* द्वारा ग्रामीणों को उनके विधिक अधिकार एं कर्तव्य, निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, साइबर अपराध से बचाव, सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियम, नशुक्ति तथा कानून के पालन के महत्व के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही ग्रामीणों को बताया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध करायी जाती है तथा किसी भी कानूनी समस्या या विवाद की स्थिति में प्राधिकरण से संपर्क कर आवश्यक सहायता प्राप्त की जा सकती है। साथ ही लोक अदालत के माध्यम से विवादों का त्वरित, सरल एवं सौहार्दपूर्ण समाधान कराने की प्रकिया से भी अवगत कराया गया।
पुलिस विभाग के द्वारा भी साइबर ठगी, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, मोबाइल एवं सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, सड़क सुरक्षा तथा अपराध की रोकथाम मे नागरिकों की भूमिका पर विशेष जानकारी दी गई। उपस्थित ग्रामीण को कानून का पालन करने, समाज में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना, निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी उपलब्ध कराना तथा न्याय तक उनकी सहज पहुँच सुनिश्चित करना।











