थाना कोलार रोड पुलिस को फ्रूट & वेजीटेवल थोक विक्रय स्टोर में हुयी चोरी में मिली बडी सफलता

थाना कोलार रोड पुलिस को फ्रूट & वेजीटेवल थोक विक्रय स्टोर में हुयी चोरी में मिली बडी सफलता
 भोपाल  / दिनांक 25.09.26 को फरि. मदन गुप्ता पिता स्व.बहादुर गुप्ता उम्र 52 साल निवासी कोटरा सुल्तानाबाद भोपाल ने थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट किया कि दानिश कुंज कोलार रोड में फ्रूट और वेजीटेवल  का थोक विक्रय स्टोर है । दिनांक 24.9.2026 को रात्रि करीबन 11.30 बजे अपनी दुकान को बंद करके घर नेहरू नगर चला गया था । दिनांक 25.9.2026 को दुकान पर आकर देखा तो दुकान में रखे 50,000/- रू. नगद एवं पर्स जिसमें मेरे दस्तावेज भी रखे थे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है । फरि. की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र 611/26 धारा 305(ए) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
 क्षेत्र में हो रही चोरी नकबजनी पर अंकुश लगाने व चोरी गये माल मशरूका की बरामदगी हेतु पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार, श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान अति. पुलिस आयुक्त द्वारा समुचित दिशा निर्देश दिये गये थे । उक्त तारतम्य में श्री आदर्शकांत शुक्ला पुलिस उपायुक्त जोन-4, संजीव कुमार पाठक अति. पुलिस उपायुक्त जोन-4 एवं आलोक श्रीवास्तव सहायक पुलिस आयुक्त चूनाभट्टी के सतत निर्देशन में थाना प्रभारी कोलार रोड के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी
उक्त गठित टीम के सतत प्रयासों के चलते सक्रिय सूचना तंत्र, तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीव्ही कैमरा एवं त्वरित कार्यवाही व सूझबूझ से दिनांक 27.09.2026 को एक विधि विरूद्ध बालक द्वारा चोरी करना पाया गया एवं विधि विरूद्ध बालक से प्रकरण में चोरी गया मशरूका 50,000/- रू. नगदी एवं पर्स व उसमें रखे दस्तावेज जप्त किये गये ।
महत्वपूर्ण भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सोनी, उनि पप्पू कटियार, प्रआर अवधेश मरकाम, आर. प्रवीण यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही । 
जप्त मशरूकाः- नगदी 50,000/- रू. व दस्तावेज
Advertisement