बुमराह के 234 मैच में 499 विकेट
जसप्रीत बुमराह ने 2016 में भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्यू किया था। अभी तक उन्होंने 234 मैच खेले हैं। अभी तक उन्होंने 277 पारियों में गेंदबाजी की है और 499 विकेट लिए हैं। बुमराह का बेस्ट प्रदर्शन 19 रन देकर 6 विकेट है। उनका औसत सिर्फ 20.6 का है। 200 से ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों में सबसे बेहतरीन औसत बुमराह का ही है।जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट करियर में 52 मैच खेले हैं, जिसकी 99 पारियों में 234 विकेट हासिल किए। वहीं, 89 वनडे मुकाबलों में इस दाएं हाथ के गेंदबाज ने 149 विकेट निकाले हैं। 93 टी20 मुकाबलों में बुमराह 116 विकेट प्राप्त कर चुके हैं। वह भारत के एकमात्र गेंदबाज हैं, जिनके नाम तीनों ही फॉर्मेट में 100 या उससे ज्यादा विकेट दर्ज हैं।











