Select Date:

दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को डीबीटी प्रक्रिया का पालन करने के निर्देश

Updated on 23-05-2025 07:45 AM

रायपुर I मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों एवं उनके परिजनों की बेहतरी के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए लगातार आर्थिक मदद दी जा रही है। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा महिला निर्माण श्रमिकों को ई-रिक्शा सहायता योजना के तहत् 01 लाख रूपए की अनुदान राशि प्रदाय किया जाता है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के घोषणा के परिपालन में 17 सितम्बर 2024 से श्रमिकों को डी.बी.टी. के माध्यम से आधार आधारित प्रकिया के अनुसार राशि सीधे श्रमिक के खाते में प्रदान किया जा रहा है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल केे सचिव  गिरीश रामटेके ने प्रदेश के सभी सहायक श्रमायुक्त एवं श्रमपदाधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना अंतर्गत जिला में महिला निर्माण श्रमिकों से ऑनलाईन प्राप्त आवेदनों का मण्डल द्वारा जारी किए अधिसूचना के प्रावधानित शर्तों के अनुसार दस्तावेजों का परीक्षण करने को कहा है। जारी निर्देश में यह भी कहा गया है कि महिला का आधार कार्ड, 03 वर्ष पूर्व पंजीयन, ई-रिक्शा निर्माण महिला श्रमिक के नाम से है उससे संबधी अभिलेख, लोन लिये जाने का प्रमाण पत्र एवं महिला निर्माण श्रमिक का ड्राईविंग लाईसेंस का अनिवार्य रूप से परीक्षण करते हुए भौतिक सत्यापन उपरांत ही पात्र श्रमिकों को ई-रिक्शा अनुदान की राशि डी.बी.टी. किये जाने हेतु सक्षम प्राधिकारी से स्वीकृति प्राप्त उपरांत मण्डल कार्यालय को ऑनलाईन डी.बी.टी. पोर्टल पर जानकारी इन्द्राज करना सुनिश्चित करेगें। किसी भी प्रकार आवेदन में यह ध्यान रखा जावे कि अपात्र श्रमिको को कोई भी अनुदान राशि संवितरण न हो।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 May 2025
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 23 मार्च 2025 I मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. देवेंद्र पैकरा के प्रयास से जिला चिकित्सालय में…
 23 May 2025
धमतरी, 23 मई 2025 I जिले के वनांचलों में रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति कमार बस्तियों तक अब फर्राटे से गाड़ियां दौड़ने लगीं। मोटर सायकिल हो या एम्बूलेंस, सरकारी अधिकारी हों…
 23 May 2025
एमसीबी, 23 मई 2025 I जिले के समस्त राशन कार्ड धारकों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के अंतर्गत लाभान्वित होने वाले सभी कार्ड…
 23 May 2025
रायपुर 23 मई 2025 I प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के…
 23 May 2025
रायपुर, 23 मई 2025 I छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग ने मुंगेली जिले के विकासखण्ड पथरिया अंतर्गत ग्राम जेवरा के पास रहननाला एनीकट निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ 22 लाख…
 23 May 2025
रायपुर, 23 मई 2025 I सड़क दुर्घटना होने वाले पीडितों के लिए भारत सरकार ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों का नकदी रहित उपचार स्कीम 2025 शुरू किया है। इसके बारे में जानकारी…
 23 May 2025
रायपुर 23 मई 2025 I ख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर वासियों को स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी और सड़कों के विस्तार हेतु सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास…
 23 May 2025
रायपुर I मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित आईटीएसए हॉस्पिटल का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने राजधानी वासियों और अस्पताल प्रबंधन को बधाई और…
 23 May 2025
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने  बीजापुर जिले के उसूर क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान अदम्य साहस का परिचय देते हुए शहीद सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के कांस्टेबल श्री सोलंकी…
Advertisement