एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम ने बरसाए गोल, इंडोनेशिया को 13-1 से रौंदा, गोल्ड मेडल का दावा मजबूत

एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम ने बरसाए गोल, इंडोनेशिया को 13-1 से रौंदा, गोल्ड मेडल का दावा मजबूत
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत की है। इंडोनेशिया के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से बेहतरीन खेल दिखाया और आसानी से जीत दर्ज की। इस मैच में भारत के लिए सबसे ज्यादा 4 गोल दिलप्रीत सिंह ने किए। उनके अलावा शिलानंद लाखरा,सुखजीत सिंह ने दो-दो गोल किए। अभिषेक, मनदीप सिंह, हरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह और रजिंदर सिंह ने एक-एक गोल दागा।

भारत की महिला टीम ने भी उज्बेकिस्तान के खिलाफ 19-0 के अंतर से पहला मैच जीता और एशियन गेम्स 2026 में विजयी आगाज किया। इस बार भारत की दोनों हॉकी टीमें बेहद मजबूत हैं और गोल्ड मेडल जीतने की दावेदार हैं। अब भारतीय पुरुष टीम का मुकाबला मंगलवार को श्रीलंका के साथ होगा। यह मैच भी भारत के लिए बेहद आसान माना जा रहा है। भारत गुरुवार को दक्षिण कोरिया औप शनिवार को जापान के खिलाफ खेलेगा।

मैच में क्या हुआ?

भारत के लिए पहला गोल शिलानंद लाखरा ने किया। उन्होंने 5वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। इसके बाद अभिषेक ने 12वें मिनट में गोल किया। पहले क्वार्टर के बाद भारत 2-0 से आगे था। दूसरे क्वार्टर में दिलप्रीत सिंह ने गोल कर भारत की बढ़त 3-0 कर दी। उन्होंने 3 गोल किए। रजिंदर, मनप्रीत और हरमनप्रीत सिंह ने भी दूसरे क्वार्टर में गोल दागकर स्कोर 7-0 पहुंचा दिया। तीसरे क्वार्टर में शिलानंद लाखरा और दिलप्रीत के बाद सुखजीत ने गोल किया। इस दौरान इंडोनेशिया की टीम भी एक गोल मारने में सफल रही और स्कोर 10-1 हो गया। चौथे और आखिरी क्वार्टर में भारत ने 3 गोल दागे और अंतर में 13-1 के अंतर से जीत दर्ज की। चौथे क्वार्टर में दिलप्रीत सिंह सुखजीत सिंह और जुगराज ने गोल किए।

3 मैच में 44 गोल

अब तक भारत और इंडोनेशिया के बीच हॉकी में 3 मुकाबले हुए हैं और हर बार भारत ने बड़े अंतर से जीत हासिल की है। शुरुआती दो मुकाबलों में टीम इंडिया ने इंडोनेशिया के खिलाफ 33 गोल किए थे और कोई गोल नहीं खाया था। इस बार इंडोनेशिया की टीम एक गोल करने में सफल रही। हालांकि, भारत ने जवाब में 13 गोल किए और आसानी से मैच जीता। अब भारत ने इंडोनेशिया के खिलाफ तीन मैच में 44 गोल दाग दिए हैं। वहीं, सिर्फ एक गोल खाया है। इसी से भारतीय टीम के दबदबे का अंदाजा लगाया जा सकता है।
Advertisement