जमशेदपुर में स्कूल वैन डिवाइडर से टकराई, 15 बच्चे घायल; दो की हालत गंभीर
जमशेदपुरः जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की सुबह टेल्को स्टेडियम- भूवनेश्वरी मंदिर सड़क पर एनएच-111 फ्लैट के पास एक स्कूली वैन अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाईडर पर चढ़ गई। जिसमें वैन मे सवार 15 बच्चे घायल हो गए। इन घायलों मे चालक सहित तीन बच्चों की गंभीर हालत बताई जा रही है। वहीं दुर्घटना ऐसा था कि वैन का आगे का शीशा टूटने के साथ साथ चैंबर फट गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वैन बच्चों के लेकर टेल्को के चिन्मया स्कूल जा रही थी। इस दौरान सामने से आ रही कार उसके बगल से काफी तेज गति से निकली। वैन चालक ने उस कार को देखने के लिए जैसे ही अपने सिर को पीछे किया, वैन अनियंत्रित हो कर सीधे डिवाईडर से टकरा गई। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोग पहुंचे, सभी घायल बच्चों के वैन से निकाला और टाटा मोटर्स अस्पताल एंबुलेंस के जरिए भेजा। यही नहीं बच्चों के डायरी के माध्यम से उनके परिजनों को घटना की सूचना दी।
