हसन अली नहीं भूल पाएंगे शाहनवाज दहानी का बदला, मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा
Updated on
14 Aug 2026, 12:56 PM
मुल्तान: पाकिस्तान में घरेलू लिस्ट ए टूर्नामेंट नेशनल चैंपियंस कप खेली जा रही है। इसमें देश के टॉप क्रिकेटर्स भी हिस्सा ले रहे हैं। गुरुवार को पाकिस्तान व्हाइट्स का सामना पाकिस्तान ब्लू से हुआ। इस मैच में ब्लू के लिए खेलने वाले हसन अली ने व्हाइट्स के तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी को बोल्ड किया। विकेट मिलने के बाद हसन अली ने दहानी को जमकर चिढ़ाया। उनकी तरफ खूब इशारा किए। दहानी विकेट लेने के बाद कुछ ऐसा ही सेलिब्रेशन करते हैं।शाहनवाज दहानी ने लिया बदला
पाकिस्तान व्हाइट्स को आखिरी तीन गेंदों पर जीत के लिए 7 रनों की जरूरत थी और सिर्फ एक ही विकेट बचा हुआ था। हसन अली 29 रन बनाकर स्ट्राइक पर थे। गेंद शाहनवाज दहानी के हाथ में थी। हाई फुट टॉस को हसन अली टाइम नहीं कर पाए और वह विकेट के पास में हवा में चली गई। विकेटकीपर उस्मान खान ने आसानी से गेंद को लपक लिया। इसके बाद दहानी का सेलिब्रेशन देखने लायक था।शाहनवाज दहानी को हसन अली से बदला लेने का मौका मिला गया और उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया। उन्होंने भागते हुए विकेट का जश्न मनाया। भागते-भागते वह बाउंड्री लाइन से भी बाहर चल गए। इस दौरान हसन अली का चेहरा देखने लायक था। इस विकेट के साथ ही उनकी टीम मैच 6 रनों से हार गई। दहानी और वसीम रहे ब्लू की जीत के हीरो
सलामी बल्लेबाज शाहजैब खान ने 71 रनों की पारी खेली। इसके बाद भी पाकिस्तान व्हाइट्स की टीम 50 ओवर में 245 रन ही बना सकी। आखिरी ओवर में टीम की पारी सिमट गई। मोहम्मद फैक को सबसे ज्यादा तीन विकेट मिले। सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान की कप्तानी वाली पाकिस्तान ब्लू का स्कोर 27वें ओवर में एक विकेट पर 129 रन था लेकिन यहां से टीम मैच हार गई। मोहम्मद वसीम ने 5 जबकि शाहनवाज दहानी ने 4 विकेट लिए।