फर्जी आईएएस और एमपी टूरिज्म अधिकारी
तृप्ति खुद को आईएएस अफसर और मध्य प्रदेश टूरिज्म की एडिशनल हेड बताकर लोगों पर प्रभाव जमाती थी। इसी फर्जी पहचान के दम पर उसने एक कारोबारी से 9.80 लाख रुपये की ठगी की और उससे शादी भी रचा ली।
'भारत सरकार' लिखी किराए की इनोवा
आरोपी रुतबा दिखाने के लिए किराए की ऐसी इनोवा कार का इस्तेमाल करते थे, जिस पर 'भारत सरकार' लिखा हुआ था।
लक्जरी लाइफस्टाइल से प्रभाव
फर्जी पहचान पत्र, महंगे आईफोन और वीआईपी लाइफस्टाइल का प्रदर्शन कर यह नेटवर्क लोगों को झांसे में लेता था।
इन बिंदुओं पर केंद्रित है पुलिस जांच
फर्जी सीबीआई कार्ड, सरकारी पहचान पत्र और लेटरहेड प्रिंट करने वाले नेटवर्क की पहचान की जा रही है। 'भारत सरकार' लिखी इनोवा कार के मालिक और इसके उपयोग के स्थानों की जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी तृप्ति राजपूत द्वारा फर्जी पहचान के जरिए शिकार बनाए गए अन्य लोगों का ब्योरा तैयार किया जा रहा है।
