Select Date:

बिलासपुर के फार्म हाउस में चल रहा था जुआ:पूर्व सरपंच-सब्जी व्यापारी समेत 14 गिरफ्तार

Updated on 02-06-2025 12:21 PM

बिलासपुर में एक फार्म हाउस से पुलिस ने 14 जुआरियों को पकड़ा है। इनमें पूर्व सरपंच और सब्जी व्यापारी शामिल हैं। जुआरियों के पास से 3 लाख रुपए, पांच कार और 17 मोबाइल बरामद किया गया है। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।

SDOP नुपूर उपाध्याय ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कोटा के अजयपुर रोड स्थित बंटी कश्यप के फार्म हाउस में जुआरियों की भीड़ जुटने की शिकायतें मिल रही थी। जिस पर पुलिस की टीम लगाकर मुखबिर से जानकारी जुटाई गई।

पुख्ता सूचना मिलने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह से मार्गदर्शन लेकर एसीसीयू और कोटा पुलिस की टीम के साथ जुआरियों को पकड़ने की योजना बनाई गई।

भाजपा नेता और पूर्व सरपंच समेत सब्जी व्यापारी पकड़ाए

जिसके बाद पुलिस ने सुनियोजित तरीके से रविवार को दबिश दी, जहां घेराबंदी कर 14 जुआरियों को पकड़ा गया। पकड़े गए जुआरियों में पूर्व सरपंच ज्वाला प्रसाद सूर्यवंशी सहित सब्जी व्यापारी शामिल है। जुआरियों के कब्जे से 3 लाख चार हजार रुपए, 4 कार और 17 मोबाइल जब्त किए गए हैं। सभी जुआरियों को कोटा थाने लाकर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

इन जुआरियों को किया गिरफ्तार

  • मिश्रीलाल (68) पिता महादेव कश्यप निवासी अजीत होटल के पास,तेलीपारा।
  • हरिओम साहू (44) पिता रमाकांत साहू निवासी खमतराई थाना सरकण्डा।
  • दीपक सोनी (28) पिता घनश्याम सोनी निवासी अशोक विहार चांटीडीह।
  • पूर्व सरपंच ज्वाला सूर्यवंशी (55) पिता स्व. छेदीलाल सूर्यवंशी निवासी आजाद चौक मंगला।
  • प्रदीप पाण्डेय (42) पिता जेपी पाण्डेय निवासी अशोक नगर सरकण्डा।
  • राकेश कहार (48) पिता समय लाल कहार निवासी संतोषी मंदिर के पास चांटीडीह।
  • शांतनु बघेल (40) पिता तेजूराम बघेल निवासी राजकिशोर नगर सरकंडा।
  • राजेन्द्र कुम्हारे (61) पिता बाबूराम कुम्हारे निवासी अजीत होटल के पास तेलीपारा।
  • मनोज कश्यप (43) पिता रामचंद्र कश्यप निवासी माताचौरा के पास कुदुदण्ड।
  • यशोधर कश्यप (24) पिता राजेश कश्यप निवासी जूना बिलासपुर।
  • सगर कश्यप (32) पिता भीमा कश्यप निवासी करबला रोड गली नं. 3, कश्यप कॉलोनी, बिलासपुर।
  • महेन्द्र वर्मा (33) पिता अशोक कुमार वर्मा निवासी मेडिकल कॉम्प्लेक्स तेलीपारा।
  • सिरीश कश्यप (50) पिता स्व. ध्रुव कश्यप निवासी पुराना बस स्टैण्ड इमलीपारा ​​​​​बिलासपुर।
  • राज कुमार तेजवानी (61) पिता स्व. खिमन दास तेजवानी निवासी राजकिशोर नगर सरकण्डा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 June 2025
रायपुर में एक पुरानी रंजिश में युवक की हत्या हो गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी कि पहले युवक के साथ बहस बाजी हुई। फिर मौका देखकर आरोपी…
 04 June 2025
गौरेला में स्वर्गीय अजीत जोगी की प्रतिमा स्थापना को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने गौरेला थाने में अमित जोगी, रेणु जोगी, अजय जायसवाल और आयुष…
 04 June 2025
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक किसान से लूट का मामला सामने आया है। घटना 25 मई 2020 की है। पिकअप चालक गंगा प्रसाद भैना अपने हेल्पर स्वरूप सिंह के साथ धान…
 04 June 2025
रायपुर में नाबालिगों ने एक परिवार पर चाकू से हमला कर दिया। परिवार रेस्टोरेंट से खाना खाकर लौट रहा था। इसी दौरान सड़क पर उनकी गाड़ी आरोपियों के स्कूटी से…
 04 June 2025
दुर्ग पुलिस जिले में पुलिस ने 2 और बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। दोनों पिछले करीब 6-8 महीने से कैंप क्षेत्र में रह रहे थे। एसटीएफ और छावनी थाना…
 04 June 2025
बिलासपुर में युक्तियुक्तकरण से एक दिन पहले अतिशेष शिक्षकों (स्कूल में स्वीकृत पद से ज्यादा संख्या में पोस्टेड शिक्षक) की लिस्ट जारी की गई। जिसके बाद इस पर विवाद शुरू…
 04 June 2025
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपना पहला खिताब जीता। टीम ने फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया। RCB की इस जीत के…
 04 June 2025
बिलासपुर के शनिचरी बाजार में बुधवार रात ढाई बजे भीषण आग लग गई। आग की वजह से करीब 22 दुकानें जलकर राख हो गई। शनिचरी बाजार में तेल, कॉस्मेटिक, किराना…
 04 June 2025
रायपुर, छत्तीसगढ़ में निकाह पढ़ाने वाले मौलवी 1100 रुपए से ज्यादा नहीं ले सकेंगे। इसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने आदेश जारी किया है। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज…
Advertisement