लोगों ने वीडियो शेयर कर किए ये कमेंट
एक यूजर थलपति विजय का ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यह किसी साउथ इंडियन फ़िल्म का सेट नहीं है। यह बस तमिलनाडु के सीएम विजय हैं, जो बन रहे प्रोजेक्ट्स का इंस्पेक्शन करने निकले हैं। रेड कार्पेट, ड्रोन शूट, काले सूट और चश्मे के साथ इंस्पेक्शन। इसके बाद यूजर ने हंसने की स्माइली भी डाली है।लोगों ने लगा दी क्लास
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि इंस्पेक्शन के लिए विजय का शानदार आगमन वायरल हो गया है। इसमें रेड कार्पेट का इंतजाम, ड्रोन शॉट्स और एक भव्य एंट्री दिखाई गई है, जिसने इंटरनेट का ध्यान खींचा है। इन विज़ुअल्स पर ऑनलाइन प्रतिक्रियाएं आ रही हैं और यूज़र्स सवाल कर रहे हैं कि क्या रूटीन इंस्पेक्शन के लिए ऐसे इंतजाम सच में जरूरी थे।
विजय मार्क- रेड कार्पेट इंस्पेक्शन
एक यूजर ने विजय पर कटाक्ष करते हुए लिखा कि विजय मार्क - रेड कार्पेट इंस्पेक्शन। विजय ने चेन्नई में हो रहे डेवलपमेंट कार्यों का इंस्पेक्शन करने का प्लान बनाया। अधिकारियों ने इंतजाम किए। उन्होंने रेड कार्पेट और हरी मैट के साथ सिनेमा जैसा सेट-अप तैयार किया। विजय अपने खास अंदाज़ में उन पर चले और जायजा लिया। उन्होंने इसे TV पार्टी रील्स में बदला और वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर इसे किसी त्योहार की तरह मनाया जा रहा है। तेलुगु राज्यों के लोगों को याद होगा कि जो CM पहले बाढ़ से बर्बाद हुई फसलें देखने जाते थे, उन्होंने ऐसे रेड कार्पेट इंतजाम किए थे। सोचिए, मेट्रो फ्लाईओवर के इंस्पेक्शन के लिए रेड कार्पेट बिछाया जा रहा है और सिनेमाई ड्रोन शॉट्स लिए जा रहे हैं।











