ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि म्यूचुअल फंड में निवेश करने से पहले इसके बारे में अच्छे से जानकारी हो। जानकार यह भी आशंका जताते हैं कि अगर आपने निवेश से पहले इसके बारे में अच्छे से नहीं जाना तो हो सकता है कि आपका पैसा यानी कि आपकी मेहनत की कमाई डूब जाए! आइए अब जानते हैं कि म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए किन-किन बातों को जानना जरूरी है। इस दौरान हम म्यूचुअल फंड एसआईपी, स्टेप अप निवेश, लंप सम (Lump Sum) को भी जानेंगे।
म्यूचुअल फंड में निवेश की शुरुआत कैसे करें?
- अगर आप पहली बार म्यूचुअल फंड में निवेश की सोच रहे हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको केवाईसी (Know Your Customer) कराना होगा। यह म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए जरूरी होता है।
- इसके लिए आपको पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और बैंक डिटेल्स की जरूरत होती है। आप इस केवाईसी की प्रक्रिया को म्यूचुअल फंड से जुड़े किसी आधिकारिक ऐप या फंड हाउस की वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं।
- केवाईसी होने के बाद अब आप मार्केट ट्रेडिंग ऐप जैसे ग्रो, जेरोधा आदि के जरिए बिना किसी एजेंट के निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा आप फंड हाउस की आधिकारिक वेबसाइट जैसे SBI Mutual Fund, HDFC Mutual Fund समेत अन्य पर जाकर सीधे निवेश कर सकते हैं।
म्यूचुअल फंड में निवेश के प्रकार क्या हैं?
एसआईपी: एसआईपी जिसे हम सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान कहते हैं, यह म्यूचुअल फंड में निवेश का एक तरीका है। इसके जरिए निवेशक हर महीने किसी म्यूचुअल फंड में निर्धारित राशि को जमा करते हैं। आप कम से कम 100 रुपये से एसआईपी निवेश की शुरुआत कर सकते हैं।
एसआईपी में स्टेप अप क्या होता है?
म्यूचुअल फंड में निवेश का तरीका एसआईपी है और इसमें होता है स्टेप अप। एसआईपी में स्टेप अप निवेश की एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसके जरिए निवेशक अपने निवेश को तय समय पर ऑटोमैटिक रूप से एक तय राशि को बढ़ाता है।
एसआईपी में स्टेप अप क्या होता है?
म्यूचुअल फंड में निवेश का तरीका एसआईपी है और इसमें होता है स्टेप अप। एसआईपी में स्टेप अप निवेश की एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसके जरिए निवेशक अपने निवेश को तय समय पर ऑटोमैटिक रूप से एक तय राशि को बढ़ाता है।
उदाहरण के लिए मान लीजिए अगर आप 500 रुपये प्रति महीने की एसआईपी कर रहे हैं और आपने सालाना इसमें 100 रुपये की राशि को बढ़ाने का विकल्प (स्टेप अप) चुना है, तो हर साल आपकी इस 500 रुपये की एसआईपी में 100 रुपये का निवेश बढ़ता चला जाएगा। यह अगले साल 600 रुपये की एसआईपी हो जाएगी और उसके अगले साल 700 रुपये की एसआईपी हो जाएगी।
लंप सम: म्यूचुअल फंड में लंप सम निवेश का भी विकल्प होता है। इसमें निवेशक एकमुश्त राशि को किसी फंड में निवेश करते हैं। यह राशि बड़ी होती है, जिसे आप एक तय समय के लिए जमा करते हैं। जैसे कोई बैंक में एफडी करता है, कुछ वैसा ही म्यूचुअल फंड में लंप सम होता है।
लंप सम: म्यूचुअल फंड में लंप सम निवेश का भी विकल्प होता है। इसमें निवेशक एकमुश्त राशि को किसी फंड में निवेश करते हैं। यह राशि बड़ी होती है, जिसे आप एक तय समय के लिए जमा करते हैं। जैसे कोई बैंक में एफडी करता है, कुछ वैसा ही म्यूचुअल फंड में लंप सम होता है।
म्यूचुअल फंड में निवेश की कैटेगरी क्या होती है?
नए निवेशकों के लिए अनुमानित 12% के रिटर्न पर एक उदाहरण
- म्यूचुअल फंड क्या है?
म्यूचुअल फंड निवेश का एक ऐसा तरीका है, जिसमें कई सारे निवेशक पैसा लगाते हैं। इन पैसों को फंड मैनेजर के द्वारा शेयर बाजार, बॉन्ड समेत अन्य जगहों पर लगाया जाता है। - एसआईपी क्या है?
एसआईपी का पूरा नाम सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान है। इसके जरिए निवेशक म्यूचुअल फंड में एक तय राशि को तय समय पर जमा करते हैं। - एसआईपी में स्टेप अप क्या होता है?
एसआईपी में स्टेप अप आपके निवेश को तय समय में बढ़ाने की एक प्रक्रिया होती है। - लंप सम क्या है?
म्यूचुअल फंड में लंप सम एकमुश्त निवेश करने का तरीका है। - म्यूचुअल फंड की इक्विटी लॉर्ज कैप कैटेगरी क्या होती है?
म्यूचुअल फंड की इक्विटी लॉर्ज कैप कैटेगरी में कम से कम 80 फीसदी फंड को लॉर्ज कैप शेयर्स में निवेश किया गया होता है।
